Ro no D15139/23

आयुष्मान वय वंदना कार्ड बना संबल, 70 वर्षीय शंकर लाल को मिला 1.27 लाख रुपये का निःशुल्क उपचार सीमित आय के बीच योजना से मिली नई उम्मीद

कोरबा 20 फरवरी 2026/
भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत संचालित ’आयुष्मान वय वंदना कार्ड’ के माध्यम से 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक श्री शंकर लाल को निःशुल्क उपचार का लाभ मिला है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए यह योजना संजीवनी साबित हो रही है।

जिला कोरबा के करतला तहसील अंतर्गत ग्राम मड़वारानी के निवासी श्री शंकर लाल मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।  सीमित आय के कारण वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद नियमित उपचार नहीं करा पा रहे थे। कुछ समय से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। स्वास्थ्य स्थिति बिगड़ने पर उन्हें कोरबा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकीय जांच में उनके फेफड़ों में संक्रमण पाया गया, जिसके लिए उपचार आवश्यक था।
परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उपचार में होने वाले खर्च को लेकर परिवार चिंतित था। इसी दौरान उन्हें आयुष्मान वय वंदना कार्ड की जानकारी मिली। पात्रता की पुष्टि के बाद योजना अंतर्गत  उनका उपचार स्वीकृत हुआ और लगभग एक लाख 27 हजार 930 रुपये की राशि का इलाज पूर्णतः निःशुल्क किया गया। उपचार के बाद  शंकर लाल अब स्वस्थ हैं और सामान्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं।
शंकर लाल ने शासन एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें योजना की जानकारी न मिलती तो उपचार कराना संभव नहीं हो पाता।
जिला प्रशासन ने सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों से अपील की है कि वे आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए पंजीयन कराकर योजना का लाभ लें। शासन की प्राथमिकता है कि कोई भी जरूरतमंद नागरिक आर्थिक अभाव के कारण उपचार से वंचित न रहे। स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में यह योजना वरिष्ठ नागरिकों के लिए भरोसेमंद सहारा बनकर जीवन में नई आशा का संचार कर रही है।

  • Related Posts

    घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग व कालाबाजारी पर जिला प्रशासन की सख्ती

     कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग ने की कार्यवाही 350 से अधिक गैस सिलेंडर जब्त रायपुर, 12 मार्च 2026। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खाद्य विभाग रायपुर के संयुक्त…

    Read more

    *”प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों की हुई निःशुल्क हृदय जांच, 1090 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग*

    रायपुर, 12 मार्च 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत ज़िले…

    Read more

    NATIONAL

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक – 2026 के आने से धर्मांतरण में लगेगी रोक – अंजु गबेल घर वापसी प्रांत प्रमुख

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    बंगाल में सीएनजी की किल्लत से महंगाई की डबल मार, 10 रुपये तक ऑटो का किराया बढ़ाने की मांग

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विजय कृष्ण हत्याकांड: भाजपा छोड़ते ही चंदन मंडल की बढ़ी मुश्किलें, एनआइए ने भेजा नोटिस

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    विदेश मंत्री जयशंकर ने किया ईरान को कॉल, भारत के लिए खुला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    राज्यसभा चुनाव: 5वीं सीट पर शह-मात तेज, तेजस्वी से मिले AIMIM अध्यक्ष, आज एनडीए की अहम बैठक

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम