Ro no D15139/23

बैगापारा सड़क निर्माण कार्य संतोषप्रद, क्षतिग्रस्त हिस्सों का सुधार कर बीटी कार्य पूर्ण शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, निरीक्षण में सड़क की स्थिति बेहतर पाई गई

जशपुरनगर 30 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण परियोजना पत्थलगांव के अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन बैच-1 वर्ष 2023-24 के पैकेज क्रमांक सी.जी. 07-114 के तहत एल.097-एल.-067 से बैगापारा तक 2.30 किलोमीटर लंबाई की सड़क का बीटी (बिटुमिनस) निर्माण कार्य कराया गया है। कार्यपालन अभियंता श्री संतोष नाग ने बताया कि उक्त सड़क के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से क्षति होने की जानकारी प्राप्त होने पर विभाग द्वारा तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित ठेकेदार को आवश्यक सुधार कार्य हेतु निर्देशित किया गया था। सुधार कार्य के दौरान 14 मार्च 2026 को क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान विधायक श्रीमती रायमुनी भगत द्वारा भी सड़क के क्षतिग्रस्त बीटी भाग को सुधारते हुए पुनः निर्माण कराने के निर्देश दिए गए। प्राप्त निर्देशों एवं विभागीय कार्रवाई के तहत संबंधित सड़क में पुनः बीटी कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कार्यपालन अभियंता द्वारा स्थल निरीक्षण करने पर वर्तमान में सड़क की स्थिति संतोषप्रद पाई गई है तथा बीटी कार्य पूर्ण रूप से व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण पाया गया है।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्राथमिकता है तथा प्राप्त शिकायतों पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई की जाती है। बैगापारा सड़क में भी आवश्यक सुधार कार्य कराकर अब मार्ग को सुगम एवं सुरक्षित बना दिया गया है।

  • Related Posts

    16 जून से 15 अगस्त तक क्लोज सीजन अवधि में मत्स्याखेट पूर्णतः निषिद्ध

    अम्बिकापुर 16 जून 2026/  मछली पालन विभाग के उपसंचालक ने बताया कि वर्षा ऋतु में मछलियों की वंश वृद्धि (प्रजनन)को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें संरक्षण देने हेतु राज्य में छत्तीसगढ़ नदीय…

    Read more

    मिशन शक्ति अंतर्गत ’’सखी’’ (वन स्टॉप सेंटर) के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अंतिम वरीयता एवं चयन/प्रतीक्षा सूची जारी

      अम्बिकापुर 16 जून 2026/  महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जिले में संचालित ’’सखी’’ वन स्टाॅप सेन्टर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी…

    Read more

    NATIONAL

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर टेकऑफ के दौरान क्रैश, सभी 8 क्रू मेंबर्स की मौत

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं

    क्या आपका पुराना नंबर किसी और को मिल गया? बैंक OTP, ईमेल और सोशल मीडिया अकाउंट गलत हाथों में जाने से ऐसे बचाएं