Ro no D15139/23

सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह में शामिल हुए बाइचुंग भूटिया मेहनत और लगन से ही मिलती है सफलता-सरगुजा के युवाओं में है अपार क्षमता-बाइचुंग भूटिया

 अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  सरगुजा ओलंपिक 2026के समापन अवसर पर भारतीय फुटबॉल जगत के दिग्गज और पूर्व कप्तान अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित  बाइचुंग भूटिया ने  जोहार सरगुजा से अभिवादन कर खिलाड़ियों में जोश भरते हुए उन्हें कड़ी मेहनत और अटूट संकल्प का मंत्र देते हुए युवाओं को खेल जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

दूरी मायने नहीं रखती, जुनून जरूरी है
सिक्किम से सरगुजा तक के अपने सफर का जिक्र करते हुए भूटिया ने कहा कि भौगोलिक दूरियाँ प्रतिभा के आड़े नहीं आतीं। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, मैं सिक्किम के एक बहुत छोटे से गाँव से निकलकर भारत के लिए खेल सका। मेरा गाँव सरगुजा से भी छोटा है। इसलिए यह कभी न सोचें कि आप किसी कोने में हैं, तो प्रोफेशनल खिलाड़ी नहीं बन सकते। अपने मन से यह शंका निकाल दें और खुद पर विश्वास रखें।

छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना

बाइचुंग भूटिया ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेलों को दी जा रही प्राथमिकता की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बस्तर ओलंपिक के अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवाओं को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं और खेल को प्राथमिकता दे रही है। जिससे सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ियों की प्रतिभा मंच मिला है। खेल विधाओं को अक्सर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में छत्तीसगढ़ से न केवल राष्ट्रीय खिलाड़ी, बल्कि ओलंपिक मेडलिस्ट भी निकलेंगे।

सिंसियरिटी और हार्ड वर्क से मिलेगी सफलता
उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि, सरकारी सहयोग और इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ व्यक्तिगत मेहनत सबसे महत्वपूर्ण है। सफलता के लिए फोकस्ड रहना, ईमानदारी से प्रयास करना और अंतिम तक हार न मानना ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने कहा कि शासन की इन पहलों का सकारात्मक परिणाम जल्द ही देश के खेल मानचित्र पर दिखाई देगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन, खेल युवा कल्याण विभाग एवं जिला प्रशासन को सरगुजा ओलंपिक में आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    ​सुशासन तिहार: जनता के लिए वरदान, एक ही छत के नीचे 603 समस्याओं का ‘स्थल पर ही निराकरण

    ​ ​रायपुर, 30 मई 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सुशासन’ की परिकल्पना धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के ग्राम पंचायत राजपुर में धरातल पर साकार होती दिखाई दी। ‘सुशासन तिहार 2026’ के…

    Read more

    जीपीएम के पहले नगरीय जन समस्या निवारण शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़ शिकायतों का मौके पर समाधान, हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ कलेक्टर ने बाल विवाह मुक्त जिला बनाने दिलाई शपथ

    रायपुर, 30 मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत गौरेला-पेण्ड्रा- मरवाही जिले के नगरीय क्षेत्र में पहला जन समस्या निवारण शिविर पेण्ड्रा स्थित मल्टी परपज स्कूल के असेम्बली हॉल में आयोजित किया…

    Read more

    NATIONAL

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    दस की झालमुड़ी-एक की मेलोडी-विपक्ष का सूपड़ा साफ, कमाई का जरिया रिश्वतखोर, पैदा होेते हैं बाप-बच्चे नहीं,केजरीवाल का क्रंदन,

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    सच कम, झूठ ज्यादा : ट्रंप के शांति समझौते वाले दावों पर ईरान का जवाब

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    बिहार में सुबह सुबह एनकाउंटर, गोपालगंज में 50 हजार के इनामी कुख्यात ‘आकाश’ के पैर में लगी गोली

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    जो खुद जायेंगे, उनपर नहीं करेंगे कार्रवाई’, घुसपैठियों की घर वापसी पर बोले अमित शाह

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी