Ro no D15139/23

विशेष पिछड़ी जनजाति के बैगा परिवारों का सम्मान, राष्ट्रपति के विशेष न्यौता पर गणतंत्र दिवस समारोह पर होंगे शामिल

*सौर ऊर्जा से रोशन हुए घर, अब दिल्ली के ऐतिहासिक गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनेंगे जिले के तीन बैगा परिवार*

रायपुर 11जनवरी 2025 / छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड के तीन विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों के छह सदस्य 26 जनवरी 2025 को देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होंगे। यह अवसर न केवल इन परिवारों के लिए, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले के लिए गौरव और सम्मान का पल होगा। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपति मुर्मू के विशेष आमंत्रण पर कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजति बैगा परिवार के तीन परिवारो को आमंत्रित किया गया है। विशेष आमंत्रित बैगा परिवारों में ग्राम पंचायत कादावनी के आश्रित ग्राम पटपरी की श्रीमती जगतिन बाई बैगा और उनके पति फूल सिंह बैगा, ग्राम तेलियापानी की श्रीमती तीतरी बाई बैगा और पति बुध सिंह बैगा, और ग्राम तेलियापानी की ही श्रीमती बाली बाई बैगा,पति सोनू राम बैगा कुल छः बैगा सदस्य है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के विशेष निमंत्रण पर दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त होगा। कलेक्टर ने जिले के इन बैगा परिवारों को दिल्ली तक गणतंत्र दिवस के आयोजन तक सुरक्षित ले जाने के लिए इन परिवारों के साथ जिला क्रेडा अधिकारी श्री नंद कुमार गायकवाड़ की डियूटी लगाई है।

*राष्ट्रपति से मुलाकात और विशेष रात्रि भोज का अवसर*

कबीरधाम जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के साथ आयोजित विशेष रात्रि भोज में सम्मिलित होने का भी सम्मान प्राप्त होगा।
इन परिवारों को इसके अलावा, ये परिवार प्रधानमंत्री आवास, संसद भवन और राष्ट्रपति भवन और भी अन्य ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

*सौर ऊर्जा ने बदली बैगा परिवारों की जिंदगी*

महज एक साल पहले, 2024 की दीपावली के पहले तक इन परिवारों के घरों में अंधेरा था। बिजली की सुविधा से वंचित इन बैगा परिवारों की समस्याओं को दूर करने के लिए जिला कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने 24 अक्टूबर 2024 को ग्राम पंचायत कादावनी के मजराटोला पटपरी में जन चौपाल लगाई थी। इस दौरान उन्होंने क्रेडा विभाग को निर्देश दिया कि ग्राम पटपरी के सभी 25 घरों को सौर ऊर्जा संयंत्र से विद्युतीकृत किया जाए। क्रेडा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, प्रत्येक घर में 300 वॉट क्षमता के सोलर होम लाइटिंग सिस्टम लगाए। दीपावली के पहले ही इन घरों में पहली बार रोशनी पहुंची, जिससे इन परिवारों के जीवन में उजाला आया। इसी दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने नंद लाल बैगा के घर जाकर उनके परिवार के साथ भोजन भी किया था।

*बैगा परिवारों ने भावुक होकर बोले यह सपना सच होने जैसा है*

दिल्ली जाने की खबर से इन परिवारों में उत्साह और गर्व का माहौल है। श्रीमती जगतिन बाई बैगा ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमें राष्ट्रपति जी से मिलने का मौका मिलेगा। पहले हमारे गांव में अंधेरा था, लेकिन अब सौर ऊर्जा की वजह से हमारे घर रोशन हैं। यह सरकार और कलेक्टर साहब की बदौलत संभव हुआ है।
श्रीमती तीतरी बाई बैगा ने बताया कि हमारी जिंदगी में यह सबसे बड़ा अवसर है। राष्ट्रपति जी से मिलना और गणतंत्र दिवस समारोह देखना हमारे पूरे गांव के लिए गर्व की बात है।

  • Related Posts

    *स्कूली शिक्षा को मिले नए पंख : विधायक पुरन्दर मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को वितरित की साइकिले

      रायपुर । उत्तर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने आज स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय, त्रिमूर्ति नगर में आयोजित साइकिल वितरण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को साइकिलें…

    Read more

    बाल आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की निगरानी के बाद बॉर्डर से मिली बिलासपुर की लापता बच्ची

    छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की त्वरित पहल और लगातार मॉनिटरिंग के बाद बिलासपुर जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र से लापता 12 वर्षीय बालिका…

    Read more

    NATIONAL

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    4399 और 1076 संख्या नहीं ‘उम्मीद’ है, मौका खो मत देना  वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेच की खरी… खरी…

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल 945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    युवा उद्यमिता, नवाचार और स्वरोजगार की सरकारी योजनाओं का उठाएं अधिकतम लाभ: बृजमोहन अग्रवाल  945 करोड़ स्वीकृत; ₹650 करोड़ जारी – केंद्र सरकार

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session LIVE: संसद में जोरदार हंगामा, बोले पीएम मोदी- NEET मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    Parliament Session Live : लोकसभा में हंगामा, सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    स्काईरूट के बहाने राहुल गांधी पर पीएम मोदी का तंज, बोले- कमाल 28 साल के युवाओं का, 56 साल के ‘युवा’ का नहीं

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी

    लोकतंत्र में युवाओं की आवाज़ को दबाना समाधान नहीं — मौलाना जावेद हैदर ज़ैदी