Ro no D15139/23

निहारिका क्षेत्र को बिजली की समस्या से मिलेगी निजात, उद्योग मंत्री ने रु 1.90 करोड़ के विद्युत सबस्टेशन का किया भूमिपूजन

*कोरबा शहर में व्यवस्था को बेहतर करने 4 और उपकेंद्र की स्वीकृति*

रायपुर 11 जनवरी 2025 / वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने आज शनिवार को सीएसईबी कॉलोनी पूर्व में बिजली वितरण विभाग के 1*5 एमवीए 33/11 केवी उपकेंद्र लागत 1.90 करोड़ का भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि ऊर्जाधानी से बनने वाली बिजली देश के कई राज्यों को रोशन करती हैं, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यह देखा गया है कि बिजली की समस्या भी बढ़ी है। जब से मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी की सरकार बनी है तब से इस समस्या से निपटने के लिए तेजी से कार्य किए जा रहे हैं। आज इस उपकेंद्र का भूमिपूजन किया गया है जल्द इसके बनने से सीएसईबी कॉलोनी , पथरीपारा, निहारिका के 3 हजार से अधिक उपभोक्ताओं और उनके परिवार जनों को लाभ मिलेगा।
मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि कोरबा शहर की बिजली वितरण व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए 5 जगहों पर उपकेंद्र निर्माण के प्रस्ताव राज्य शासन को दिया गया था। विष्णु सरकार ने सभी उपकेंद्र के लिए स्वीकृति दे दी है। मंत्री श्री देवांगन ने जानकारी देते हुए कहा कि रूमगढ़ा , रताखार में 3.5 एमवीए के उपकेंद्र और झगहरा और परसाभाटा में 5 एमबीए के उपकेंद्र का निर्माण भी जल्द प्रारम्भ होगा। इन सभी के बनने से 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि सीएसईबी कॉलोनी की सड़कों की दुर्दशा किसी से नहीं छीपी थी, विष्णुदेव सरकार बनने के बाद हमने इस समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रस्ताव दिया था, आपको जानकर खुशी होगी कि जो सड़क पिछले कई वर्षो से नहीं बनी थी वह महज एक साल में ही बन गई, एक करोड़ की लागत से सड़क डामरीकरण का कार्य पूर्ण हो चुकी है। साथ ही 5 लाख की लागत से गायत्री मंदिर के पास सड़क जिला खनिज न्यास मद से तैयार हो चुकी है।।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, महामंत्री सन्ताेष देवांगन, वार्ड क्रमांक 16 के पूर्व पार्षद नरेंद्र देवांगन, नरेंद्र पाटनवार, कोसबाड़ी मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश राठौर, वैभव शर्मा रुक्मणि नायर, चुलेश्वर राठौर सहित अन्य उपस्थित रहे

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल में उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

    *अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने ध्वजारोहण कर दी राष्ट्रध्वज को सलामी, पर्यटन के माध्यम से छत्तीसगढ़ की पहचान देश-दुनिया तक पहुंचाने का दोहराया संकल्प*   रायपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!