Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से सफल उद्यमी बना बजन दास

शासन की योजनाएं बना रही आत्मनिर्भरता की नींव मजबूत

– पीएमईजीपी से बदली ग्रामीण युवा की तक़दीर, रोजगार से उद्यमिता की ओर

केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित स्वरोजगार प्रोत्साहन योजनाएं आज ग्रामीण अंचलों के युवाओं के लिए आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रही हैं। पारदर्शी प्रक्रिया, सरल ऋण सुविधा और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से ये योजनाएं न केवल रोजगार सृजन कर रही हैं, बल्कि युवाओं को सफल उद्यमी बनने का अवसर भी प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के माध्यम से जिले के एक युवक ने अपने परिश्रम और संकल्प से सफलता की नई कहानी लिखी है।
जिला–मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के ग्राम–मोहला निवासी   बजन दास रामटेके 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात रोजगार की तलाश में थे, लेकिन उचित अवसर उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। इसी दौरान एक दिन दैनिक समाचार पत्र में उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से संबंधित विज्ञापन देखा, जिसने उनके जीवन की दिशा बदल दी।
योजना के प्रति रुचि जागृत होने पर उन्होंने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के अधिकारियों से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों के मार्गदर्शन में आवश्यक दस्तावेज तैयार कर उन्होंने पीएमईजीपी  योजना के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत किया। विभाग द्वारा उनका प्रकरण बैंक ऑफ बड़ौदा, मोहला को प्रेषित किया गया, जहाँ से उन्हें 4 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ।
ऋण राशि प्राप्त होने के बाद श्री रामटेके ने मशीनें एवं आवश्यक उपकरण क्रय कर अपनी स्वयं की फर्नीचर उद्योग इकाई की स्थापना की। कड़ी मेहनत, गुणवत्ता और निरंतर प्रयास के परिणामस्वरूप उनकी इकाई सफलतापूर्वक संचालित होने लगी। वर्तमान में उन्हें इस उद्योग से लगभग 12 से 15 हजार रुपए प्रतिमाह की आय हो रही है, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं उनकी इकाई से एक अन्य व्यक्ति को भी रोजगार मिला है, जिससे वे समाज के लिए भी सकारात्मक योगदान दे रहे हैं।
श्री रामटेके का कहना है कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया और उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भविष्य में वे अपने फर्नीचर उद्योग का विस्तार कर और अधिक लोगों को रोजगार देना चाहते हैं।

  • Related Posts

    रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत् राजेन्द्र शुक्ल

    *रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ी नजदीकियां उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल का छत्तीसगढ़ दौरा* रायपुर, 17 मार्च 2026/मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र…

    Read more

    कलेक्टर ने साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली

    *- पदयात्री मार्ग में सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* *- खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच सुनिश्चित करने के दिए निर्देश* राजनांदगांव 17 मार्च 2026। कलेक्टर…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान