Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिलेभर के आंगनबाड़ी केन्द्रों में बाल मेला का आयोजन

चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा


अम्बिकापुर 21 अगस्त 2025/ 
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आज जिले के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में बाल मेला (चित्रकला) का आयोजन किया गया।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत नन्हें-मुन्नों ने अपनी कल्पनाशक्ति और रंगों के माध्यम से चित्रों में विविध विषयों को उकेरा। चित्रकला के माध्यम से बच्चों ने रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का जौहर दिखाया।

बच्चों का उत्साह और अभिभावकों की भागीदारी
इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों की भी विशेष उपस्थिति रही। माता-पिता ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें रंग-बिरंगे चित्रों के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाते देख गर्व महसूस किया।

मनोविज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के मनोवैज्ञानिक और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा मिलता है। प्रतियोगिता से बच्चों में न केवल आत्मविश्वास बढ़ता है बल्कि उनमें टीम भावना, प्रतिस्पर्धात्मक सोच और नई कल्पनाशक्ति का भी विकास होता है।

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में सक्रिय भागीदारी
राज्य स्थापना के 25 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित करने हेतु पूरे जिले में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आयोजित यह बाल मेला बच्चों के लिए एक आनंदमय अवसर बना।

  • Related Posts

    घुनघुटा जलाशय में बाढ़ आपदा प्रबंधन को लेकर जिला स्तरीय संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित

    एनडीआरएफ की 03 वाहिनी मुंडली, कटक (ओडिशा) की टीम ने ग्रामीणों एवं संबंधित विभागों को आपदा प्रबंधन के उपायों का दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिले के घुनघुटा…

    Read more

    आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही

      अम्बिकापुर 20 अगस्त 2026/   जिला आबकारी अधिकारी  एल. के. गायकवाड के मार्गदर्शन में आबकारी उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता साहू के नेतृत्व में बुधवार को  प्राप्त सूचना के आधार पर…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल