छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के नवनियुक्त सदस्य बालो बघेल को अध्यक्ष, डॉ. किरणमयी नायक ने आयोग में सौपा कार्यभार

 

 

 

 

रायपुर, 22 नवम्बर2022/छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के लिए 5 सदस्यों की नियुक्ति की गई थी, जिसमे से आज आयोग कार्यालय में पांचवी सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने अपनी उपस्थिति दी।
इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए श्रीमती बालो बघेल को आयोग कार्यालय के सदस्य के पद का कार्यभार सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री, श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिला आयोग में बहुत ही सशक्त महिलाओं को सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश में अब बस्तर से लेकर सरगुजा तक सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ की महिलाओं को प्रतिनिधित्व मिला है अब महिला आयोग की सतत पहुंच पूरे छत्तीसगढ़ के कोने कोने तक हो गया है।
आज के दिन आयोग में नवनियुक्त सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने अपना पदभार ग्रहण किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि हम सभी मुख्यमंत्री जी के सपने के अनुरूप इस पूरे छत्तीसगढ़ में महिलाओं को न्याय देने, सशक्त करने तथा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में मिलकर एक टीम की तरह कार्य करेंगे। नवनियुक्त सदस्य को बस्तर संभाग के 7 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है जिसमे कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा जिला सम्मिलित हैं।
इस अवसर पर नवनियुक्त सदस्य श्रीमती बालो बघेल ने सरकार के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक के समक्ष पदभार ग्रहण की हूँ। महिला आयोग, महिलाओं के संवैधानिक अधिकारों के लिए बना हुआ है। पीड़ित महिलाओं को उनके अधिकारों के लिए हम अध्यक्ष के दिशा निर्देश के अनुरूप सतत् कार्यरत रहेंगे।

Related Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

*मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानन्द ने सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का किया जायजा* *सभी आवश्यक तैयारियां 25 मार्च तक पूर्ण करने के निर्देश* रायपुर, 22 मार्च 2025/ प्रधानमंत्री श्री…

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

रायपुर, 22 मार्च 2025/छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा आज बीजापुर में आयोजित “बस्तर पण्डुम” जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नवभारत साक्षरता अभियान महापरीक्षा 30 मार्च को

नवभारत साक्षरता अभियान  महापरीक्षा 30 मार्च को

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे की तैयारियां शुरू

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की आत्मा है इसकी संस्कृति, आतंक से मुक्त पंचायतों को मिलेगा एक करोड़ का विकास पैकेज – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

राज्यपाल  डेका ने विनोद कुमार शुक्ल को ज्ञानपीठ सम्मान से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा पर शुभकामनाएं दी

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से रूबरू हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

आत्मसमर्पित नक्सलियों को शासन की समस्त योजनाओं का मिले समुचित लाभ -उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा