Ro no D15139/23

बलौदाबाजार जिले को मिली 78.25 करोड़ रूपए की सौगात

*नयापारा से सकरी सतभाँवा मार्ग, बलौदाबाजार रिसदा बाईपास मार्ग और पुल-पुलिया का होगा निर्माण*

*बलौदाबाजार जिले के रिसदा-हथबंद-सिमगा के 48.60 किलोमीटर का होगा डामर मजबूतीकरण का कार्य*

रायपुर, 19 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया है। राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा के विशेष प्रयास से लोक निर्माण विभाग द्वारा बलौदाबाजार जिले के नयापारा से सकरी सतभाँवा, बलौदाबाजार रिसदा बाईपास मार्ग और पुल-पुलिया के निर्माण कार्य तथा जिले के रिसदा-हथबंद-सिमगा के 48.60 किलोमीटर के डामर मजबूतीकरण कार्य के लिए 78.25 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से ग्रामीण अंचलों का सड़क संपर्क बेहतर होगा, जिससे व्यापार, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों के आवागमन में भी सुविधा होगी और क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार जिले के नयापारा से सकरी सतभांवा 5.8 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 7 करोड़ 82 लाख 58 हजार रूपए तथा बलौदाबाजार के रिसदा-हथबंद-सिमगा 48.60 किलोमीटर सड़क के डामर मजबूतीकरण के लिए 49 करोड़ 17 लाख 83 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है। इसी तरह बलौदाबाजार जिले के ही रिसदा बाईपास मार्ग 7 किलोमीटर के लिए 20 करोड़ 98 लाख 57 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

इस सड़क निर्माण कार्य में पुल एवं पुलिया का निर्माण भी शामिल होगा। पूरी परियोजना को उच्च तकनीकी मानकों के अनुसार समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्य की गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु विशेष मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जाएगी। शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समय में कार्य पूरा करना अनिवार्य होगा, अन्यथा निर्माण एजेंसी पर दायित्व तय किया जाएगा। यदि किसी कारणवश कार्य में विलंब होता है, तो विभागीय नियमों के अनुसार ही समय-वृद्धि दी जाएगी। निर्माण के दौरान पर्यावरणीय मानकों, तकनीकी विनिर्देशों और सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।

  • Related Posts

    भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर के 15वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारत के विदेश मंत्री हुए शामिल

    *दीक्षांत समारोह में शामिल हो रहे छात्र भाग्यशाली हैं क्योंकि वे ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली पीढ़ी का हिस्सा हैं; आप एक दशक की ठोस प्रगति और…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?