Ro no D15139/23

जाकिर नाइक का जोरदार स्वागत करेगा बांग्लादेश, अगले महीने हो सकता दौरा

ढाका । बांग्लादेश में कट्टरपंथी इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का जोरदार स्वागत किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, अगले महीने जाकिर नाइक बांग्लादेश का दौरा करने वाला है। जाकिर नाइक पर बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आतंकी हमले में हाथ होने का आरोप भी लगा था। रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस जाकिर नाइक का रेड कार्पेट स्वागत करने की योजना बना रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा वो भारत को चिढ़ाने के लिए कर सकते हैं, क्योंकि जाकिर नाइक भारत का वांटेड है, जो भागकर अब मलेशिया में रह रहा है।
आपको बता दें कि 2016 में ढाका के होली आर्टिसन बेकरी में हुए आतंकी हमले के बाद जाकिर नाइक पर बांग्लादेश में प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस हमले में इस्लामी समूह जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश ने नौ इतालवी, सात जापानी, एक अमेरिकी और एक भारतीय सहित 20 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। लेकिन अब उसी जाकिर नाइक का बांग्लादेश में रेट कार्पेट स्वागत किया जाएगा। इससे पहले जाकिर नाइक इसी साल फरवरी में पाकिस्तान की भी यात्रा कर चुका है।
एक आतंकी का स्वागत क्यों?
ढाका आतंकी हमले में नाम आने के बाद तत्कालीन शेख हसीना सरकार ने जाकिर नाइक के बांग्लादेश आने पर प्रतिबंध लगा दिया था। जांच में पता चला था कि जिन लोगों ने आतंकी हमला किया था, उनमें से दो जाकिर नाइक का कट्टर फॉलोवर्स था और सोशल मीडिया पर उसे फॉलो करते थे। उस समय जाकिर नाइक के फेसबुक पर 1.4 करोड़ से ज्यादा फ़ॉलोअर्स थे, जिनमें से लगभग 40 लाख फॉलोअर्स बांग्लादेश से थे।
बांग्लादेश के पूर्व सूचना मंत्री हसनुल हक इनु ने प्रतिबंध लगाए जाने पर कहा था, “जाकिर नाइक के भाषण उग्रवाद को भड़काते हैं।” ढाका आतंकी हमले की जांच में पता चला था कि हमलावर इस्लामिक स्टेट और जाकिर नाइक के उपदेशों को गहराई से फॉलो करता हथा। इसके बाद ही उन्होंने ढाका के पॉश गुलशन इलाके में स्थित कैफे पर बम और असॉल्ट राइफलों से लैस होकर हमला कर दिया था और वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थी।
भारत का भगोड़ा है जाकिर नाइक
भारत में भी जाकिर नाइक पर आतंकी फंडिंग और नफरत फैलाने के आरोप हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम – UAPA के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। भारत ने कई बार मलेशिया से जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण की मांग की, लेकिन कुआलालंपुर ने हर बार इनकार कर दिया है। नाइक पिछले आठ वर्षों से मलेशिया में ही रह रहा है और वहां अपना ‘पीस टीवी’ चलाता है। इसी साल फरवरी महीने में पाकिस्तान में भी उसका रेट कार्पेट स्वागत किया गया था, जहां उसने शहबाज शरीफ के साथ साथ लश्कर-ए-तैयबा के कुछ सदस्यों से भी मुलाकात की थी, जिनमें से तीन को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। और अब वो बांग्लादेश जाने वाला है। वही बांग्लादेश, जिसपर नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मोहम्मद यूनुस का शासन है।

  • Related Posts

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं को ड्रग्स और स्मार्टफोन के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर आगाह किया है. गोरखपुर में प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी पुरुष कुश्ती…

    Read more

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियां धीरे-धीरे तेज होती जा रही हैं. चुनाव में अभी समय है, लेकिन सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक…

    Read more

    NATIONAL

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल