Ro no D15139/23

बिहार चुनाव में जुटे केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार से प्रेरित जनकल्याणकारी मॉडल को बिहार में साझा

 

रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की विजय सुनिश्चित करने छत्तीसगढ़ से शिक्षा, ग्रामोद्योग एवं विधि-विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव बिहार में सक्रिय रूप से जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं। वे छपरा और बनियापुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न गांव, बाजार, समाज के बीच पहुंचकर जनता से संवाद कर रहे हैं। मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व तर और बिहार में डबल इंजन की सरकार के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का सुशासन मॉडल, दोनों ही प्रदेशों में विकास की नई मिसाल बन रहे हैं। बिहार की जनता को भी उसी पारदर्शी, जनसेवी और परिणाममुखी शासन का लाभ मिलेगा।

उन्होंने छपरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी श्रीमती छोटी कुमारी के समर्थन में व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों से मुलाकात कर छठ पर्व की में शुभकामनाएं दी तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए को एनडीए सरकार की प्रतिबद्धता को भी दोहराया। जनसम्पर्क के दौरान मंत्री यादव ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार किए हैं, जो अब हर घर तक पहुँच चुके हैं।

उन्होंने गांव गांव में प्रचार के दौरान मतदाताओं से अपील की कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुनः एनडीए सरकार बनाकर बिहार को विकास की नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने में सहयोग करें। एक दिन पूर्व ही मंत्री गजेन्द्र यादव सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की संगठनात्मक बैठक में शामिल हुए, जहाँ आगामी 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के छपरा आगमन को लेकर जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा किये। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव अरविंद मेनन, महाराजगंज लोकसभा प्रभारी और मध्यप्रदेश केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिगरीवाल, छत्तीसगढ़ से केबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक रिकेश सेन, विधायक भावना बोहरा, क्षेत्र के विधायक, सांसद, मोर्चा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक एवं जिलाध्यक्षगण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    विष्णु भैया के उपहार से रक्षाबंधन की खुशियां दोगुनी, महतारी वंदन की 30वीं किस्त से बहनों को मिला संबल

      बहनों के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण का आधार बनी महतारी वंदन योजना 30वीं किस्त से वृंदावती और सोनम ने खरीदी राखी, घर-गृहस्थी की जरूरतों में भी मिल रहा सहारा…

    Read more

    युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      वर्ल्ड लीडर्स फोरम में छत्तीसगढ़ ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप 6 लाख विद्यार्थियों को एआई प्रशिक्षण, वर्ष 2030 तक 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल