Ro no D15139/23

रैम्प योजनांतर्गत 11 मार्च को बैंक इन्वेस्टर मीट एवं स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का आयोजन

जगदलपुर, 10 मार्च 2026/ जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बस्तर द्वारा कल 11 मार्च को रैम्प योजनांतर्गत बैंक इन्वेस्टर मीट एवं स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसके तहत रैम्प योजना के अंतर्गत बैंक इन्वेस्टर मीट कार्यशाला 11 मार्च को प्रातः 10 बजे कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया है। जिसमें औद्योगिक नीति 2024-30 व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म, खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के हितग्राहियों को बैंक से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जिसमें सीएसआईडीसी रायपुर के प्रतिनिधि एवं बैंक के अधिकारी भी शामिल रहेंगें।

वहीं रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप इंडिया कार्यशाला 11 मार्च को समय दोपहर 01 बजे कार्यालय कलेक्टर जगदलपुर के प्रेरणा कक्ष में आयोजित किया गया है। स्टार्टअप इंडिया भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसे 16 जनवरी 2016 को देश में नवाचार, उद्यमशीलता और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य आसान वित्तपोषण, कर छूट और सरल अनुपालन के माध्यम से व्यवसाय शुरू करने में आसानी लाना है। मुख्य महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बस्तर द्वारा उक्त दोनो कार्यशाला में उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों तथा युवाओं को उपस्थित होकर लाभान्वित होने का आग्रह किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ने छुरिया क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

    शासकीय योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश*   राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने आज जनपद पंचायत छुरिया अंतर्गत…

    Read more

    कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य के लिए मितानिनों को किया सम्मानित

    राजनांदगांव 18 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 13 मितानिनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण