Ro no D15139/23

सिंगपुर में जल्द शुरू होगी बैंकिंग सुविधा, ग्रामीणों को मिलेगा वित्तीय सेवाओं का लाभ कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण, कहा— वित्तीय समावेशन से आदिवासी अंचल के विकास को मिलेगी नई गति

 

धमतरी, 04 जून 2026/ आदिवासी बहुल एवं दूरस्थ ग्राम सिंगपुर के ग्रामीणों को शीघ्र ही बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा। कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने आज नगरी-मगरलोड क्षेत्र के आदिवासी अंचल ग्राम सिंगपुर का दौरा कर प्रस्तावित बैंक शाखा के लिए चिन्हित भवन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बैंक संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की मंशा है कि दूरस्थ एवं आदिवासी क्षेत्रों के नागरिकों को भी शहरी क्षेत्रों के समान बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं उनके गांव के निकट ही उपलब्ध हों। उन्होंने कहा कि बैंक शाखा प्रारंभ होने से ग्रामीणों को खाते खोलने, शासकीय योजनाओं की राशि प्राप्त करने, बचत, ऋण, बीमा तथा डिजिटल बैंकिंग जैसी सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे ग्रामीणों का समय और संसाधन दोनों बचेंगे तथा क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बैंकिंग सुविधा उपलब्ध होने से स्व-सहायता समूहों, किसानों, युवाओं एवं छोटे उद्यमियों को विशेष लाभ मिलेगा। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से हितग्राहियों तक पहुंच सकेगा। वित्तीय समावेशन ग्रामीण विकास का महत्वपूर्ण आधार है और सिंगपुर में बैंक शाखा की स्थापना इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के लिए पुराने महिला स्व-सहायता समूह प्रशिक्षण केंद्र भवन का चयन किया गया है। प्रस्तावित शाखा का संचालन भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने के बाद किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर श्री विपिन सिंह चंदेल ने बताया कि बैंक शाखा प्रारंभ करने संबंधी अधिकांश औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं। आरबीआई के निर्धारित मानकों एवं सुरक्षा प्रावधानों का पालन करते हुए अंतिम प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं। सभी आवश्यक स्वीकृतियां प्राप्त होते ही बैंकिंग सेवाएं प्रारंभ कर दी जाएंगी। इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री श्रीकृष्ण जाधव एसडीएम श्री नभ सिंह, सरपंच सहित अन्य अधिकारी और ग्रामीण जन उपस्थित थे ।
ग्रामीणों ने क्षेत्र में बैंक शाखा खोलने की पहल का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से चली आ रही आवश्यकता की पूर्ति बताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बैंक की स्थापना से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।
// पाराशर//

  • Related Posts

    दिव्यांगता पर प्रतिभा की जीत: धमतरी के सत्यांशु बने स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 टीम के मेडल विजेता अंतरराष्ट्रीय मंच पर धमतरी का गौरव बढ़ाने वाले सत्यांशु दीप को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दी बधाई

    स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया कप-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर मेडल जीताकर जिले, प्रदेश और देश का बढ़ाया मान धमतरी, 18 जुलाई 2026/धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में सुशासन, विकास और विश्वास की नई इबारत लिख रही है सरकार : मुख्यमंत्री साय

    रायपुर 17 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण