Ro no D15139/23

ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक सखियां बनेंगी “वाहन सखी“, अब गांवों में ही होगी नंबर प्लेट अपडेट की सुविधा

अम्बिकापुर 09 सितम्बर 2025/ जिले में ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों तक परिवहन सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सड़क एवं परिवहन विभाग और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत अब बैंक सखियां “वाहन सखी“ के रूप में कार्य करेंगी। इस अभिनव पहल के साथ सरगुजा जिला राज्य का पहला जिला बन गया है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में नंबर प्लेट अपडेट की सेवा शुरू हुई है।

इन वाहन सखियों को परिवहन विभाग द्वारा विशेष आईडी प्रदान की जाएगी। इनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दो पहिया और चार पहिया सहित सभी वाहनों में उच्च सुरक्षा नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने हेतु पोर्टल पर आवेदन कराया जाएगा। यही नहीं, वाहन सखियां नंबर प्लेट इंस्टॉलेशन (फिटमेंट सेंटर संचालन) का कार्य भी करेंगी।

इसके अलावा, वाहन सेवा पुस्तिका में वाहन मालिकों का मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का अपडेट करने का कार्य भी वे कर सकेंगी। इस सेवा के बदले वाहन सखियों को फिटमेंट कंपनी रोजमार्टा द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क प्रदान किया जाएगा।

जानकारी अनुसार जिले में अप्रैल 2019 से पहले पंजीकृत पुराने वाहनों की संख्या 3,47,846 है, अब तक नंबर प्लेट अपडेट 18,000 वाहनों के हुए हैं

जिले में चयनित 64 बैंक सखियों का प्रथम बैच में 34 बैंक सखियों को प्रशिक्षण दिया गया है। शेष बैंक सखियों को आगामी बैच में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक ऐसी सुविधा उपलब्ध न होने के कारण वाहन मालिकों को अपने पुराने वाहनों की नंबर प्लेट अपडेट कराने में कठिनाई होती थी। इस नई व्यवस्था से अब ग्रामीण वाहन मालिकों को शहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें गांव में ही सेवा मिल सकेगी।

  • Related Posts

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन छत्तीसगढ़ की टीम ने मल्लखंभ में लहराया परचम, बालक-बालिका दोनों वर्गों में बने चैंपियन

    अम्बिकापुर 03 अप्रैल 2026/  खेलो इंडिया ट्राईबल गेम्स 2026 के अंतर्गत सरगुजा जिले के अम्बिकापुर के गांधी स्टेडियम में आयोजित डेमो खेल मल्लखंभ प्रतियोगिता का शानदार समापन शुक्रवार को हुआ।…

    Read more

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से सुगम हुई राहः ससौली-छिरोपारा के ग्रामीणों का वर्षों का पैदल सफर हुआ समाप्त

      अम्बिकापुर 02 अप्रैल 2026/  मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए आवागमन का सशक्त माध्यम बन रही है। जिले के विकासखंड लुण्ड्रा के ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?