Ro no D15139/23

झांसी के वानिकी के छात्र इंटर्नशिप के लिए पहुंचे बारनवापारा अभ्यारण्य

*वन्यजीव प्रबंधन एवं संरक्षण की ले रहे प्रशिक्षण*

रायपुर, 23 सितंबर 2025/ बारनवापारा अभ्यारण्य में रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय झांसी के बीएससी फारेस्ट्री के 31 विद्यार्थियों का दो सप्ताह का इंटर्नशिप प्रशिक्षण जारी है, इसमें 17 छात्र एवं 14 छात्राएं शामिल हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 10 सितम्बर से 24 सितम्बर 2025 तक चलेगा। विद्यार्थियों को दो ग्रुप में विभाजित कर बारनवापारा अभ्यारण्य तथा देवपुर वन परिक्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को वन्यजीव प्रबंधन एवं संरक्षण से सम्बधित विभिन्न गतिविधियों का अनुभव कराया जाएगा, जिनमें ट्रेकिंग व बर्ड वॉचिंग, आवास प्रबंधन तकनीक, पौधों एवं वृक्षों की पहचान कराया गया। इसी प्रकार गश्त एवं एंटी-स्नेर वॉक, मानव-वन्यजीव संघर्ष और उसका समाधान, मिट्टी एवं जल संरक्षण कार्य, फायर प्रोटेक्शन, फॉरेस्ट से जुड़े एप का उपयोग, सामुदाय आधारित संरक्षण, रिपोर्ट लेखन एवं प्रस्तुतीकरण शामिल हैं।

वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील ने विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बलौदाबाजार वनमण्डल में चल रहे विभिन्न नवाचारों की जानकारी दी। उन्होंने जल जंगल यात्रा, युवान कार्यक्रम एवं सामुदायिक सहभागिता से चल रहे संरक्षण कार्यों के संबंध में विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने जनसहभागिता से वन्यजीव संरक्षण, इको-टूरिज्म, वानिकी आधारित आजीविका संवर्धन की भी जानकारी दी।

इस अभयारण्य में चार सींग वाले हिरण, बाघ, तेंदुए, जंगली भैंसें, अजगर, बार्किंग हिरन, हाइना, साही, चिंकारा और ब्लैक बक्स आदि देखने को मिलते है। यहां पक्षी प्रेमियों के लिए काफी कुछ देखने को है। प्रशिक्षणार्थियों को 15 ओर 16 की संख्या में दो ग्रुप में विभाजित कर बारनवापारा अभ्यारण्य के प्राकृतिक सौंदर्य एवं जैव विविधता का अवलोकन कराया गया तथा स्थानीय समुदाय के साथ बातचीत कर संरक्षण कार्यों के सामाजिक आयामों को समझा।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?