Ro no D15139/23

जिले में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा संपन्न

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर जिले में रविवार 7 दिसम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विभिन्न परीक्षा केन्द्रों में राज्यव्यापी बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान मूल्यांकन परीक्षा महाभियान संपन्न हुआ। उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षार्थी सुविधानुसार निर्धारित समय के भीतर परीक्षा में सम्मिलित हुए। शिक्षार्थी को प्रश्न पत्र हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया गया। परीक्षा में पूर्व में पढऩा-लिखना अभियान अंतर्गत प्रमाणीकरण नहीं हुआ है, जो मोहल्ला साक्षरता केन्द्र में पढ़ाई किए हो, जो बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की परीक्षा में शाामिल होना चाहते हो, वह शिक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
परीक्षा दिलाने के लिए शिक्षार्थियों में उत्साह रहा। शिक्षार्थियों ने अपने काम जल्दी से निपटाकर केन्द्र में आकर परीक्षा दिलाई। डोंगरगांव विकासखंड के आसरा परीक्षा केन्द्र में 82 वर्षीय बुजुर्ग   भुवन साहू ने अपने 55 वर्षीय पुत्र   गोपाल साहू के साथ परीक्षा दिलाई। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के परीक्षा केंद्र पूर्व माध्यमिक शाला धीरी में 75 वर्षीय   मक्खन निषाद ने अपनी पत्नी   सुमित्रा निषाद के साथ परीक्षा दिलाई। राजनांदगांव विकासखंड के 62, डोंगरगढ़ विकासखंड के 143, डोंगरगांव विकासखंड के 43, छुरिया विकासखंड के 43 कुल 478 परीक्षा केन्द्रों में संपन्न हुई। परीक्षा केन्द्र में केन्द्राध्यक्ष, पर्यवेक्षक, स्वयंसेवी शिक्षकों द्वारा परीक्षार्थियों का स्वागत किया गया। स्वयंसेवी शिक्षकों ने परीक्षार्थियों का केन्द्र तक लाने में अपना सहयोग दिया।

  • Related Posts

    बस्तर में विश्वास की जीत : दण्डकारण्य में 25 माओवादी कैडरों की मुख्यधारा में वापसी

    *दण्डकारण्य आज हिंसा से विश्वास की ओर लौटने का साक्षी बन रहा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय* रायपुर 31 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ में आज 31 मार्च…

    Read more

    ख़ुद से सीखने वाले सूरज माशी ने उधार के स्पाइक्स पहन जीता 5000 मीटर का रजत पदक

    *सूरज नासिक में रहते हैं और ट्रेनिंग का खर्च हर महीने 2-3 दौड़ों में भाग लेकर मिलने वाली इनामी राशि से निकालते हैं* *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में भाग लेने…

    Read more

    NATIONAL

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत