Ro no D15139/23

ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का हुआ आयोजन

ग्रामीणों को क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की बताई गई विधि
जिले के राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत रोजगार दिवस का व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मनरेगा के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक ग्राम पंचायतों में क्यूआर कोड चस्पा किया गया है। ग्रामीणों को क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की विधि बताई गई। ग्रामीणों को अधिक से अधिक मांग पत्र ग्राम पंचायत में जमा करने, स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने तथा महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने हेतु विशेष रूप से प्रेरित किया गया।
मनरेगा अंतर्गत कार्यरत शत प्रतिशत श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने कहा गया। कार्यक्रम में मोर गांव-मोर पानी अभियान को और अधिक गति देने के उद्देश्य से जल संरक्षण से संबंधित अधिक से अधिक कार्यों के चयन एवं निर्माण पर जानकारी दी गई। इसके अंतर्गत आजीविका संवर्धन हेतु डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, जल संग्रहण संरचनाओं एवं अन्य जल संरक्षण कार्यों के लिए हितग्राहियों एवं स्थलों के चयन पर विशेष मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही युक्तधारा पोर्टल के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना निर्माण प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाई जा सके। पंचायत स्तर पर स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास को प्रारंभ करने और प्रोजेक्ट उन्नति के तहत मेसन प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी दी गई। मनरेगा रोजगार दिवस के अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे। सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम उत्साह और जागरूकता के साथ संपन्न हुआ।

  • Related Posts

    शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रुपिका लॉरेंस सम्मानित

          रायपुर। इंडिया टुडे न्यूज़ द्वारा आयोजित विशेष सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए सालेम इंग्लिश स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रुपिका…

    Read more

    नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईटीवी नेटवर्क और इंडिया न्यूज के युवा मंच कार्यक्रम में हुए शामिल*   *मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए विशिष्टजनों को किया सम्मानित*  …

    Read more

    NATIONAL

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    ‘जो कुर्सी कल जानी है, वह आज ही चली जाए…’ CM योगी के इस बयान के बाद UP में मची सियासी हलचल

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    बघेल, सिंहदेव और महन्त ने जिताया था छत्तीसगढ़ राहुल गांधी को इतना आत्मविश्वास कहां से आता है वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    GRWM वीडियो बनाएं, हैंडलूम अपनाएं, इंस्टाग्राम रील में पीएम मोदी ने युवाओं से की खास अपील, जानिए इतिहास

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta

    इंस्टाग्राम अकाउंट पर रोक का दावा, केजरीवाल बोले- PM के दबाव में न झुके Meta