Ro no D15139/23

बस्तर कमिश्नर ने एसआईआर संबंधी कार्यों का किया निरीक्षण

फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत जिले में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का कार्य बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य आगामी 04 दिसम्बर तक किया जाएगा। इसी क्रम में बस्तर संभाग के संभागायुक्त श्री डोमन सिंह ने आज जिले में एसआईआर के तहत फार्म वितरण एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति जानने मतदान केन्द्र नंदनमारा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल अधिकारियों से अब तक किए गए सत्यापन की जानकारी ली तथा इसमें तेजी लाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही संबंधित ईआरओ को निर्धारित समय-सीमा में सम्पूर्ण सत्यापन का कार्य पूरी सावधानी व सर्तकता के साथ करने के निर्देश दिए। इसके पहले उन्होंने इंदिरा गांधी स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की आंतरिक बैठक में शामिल होकर विभागीय कार्यों की जानकारी ली। इस अवसर पर अपर कलेक्टर  जितेन्द्र कुर्रे, एसडीएम कांकेर   अरूण वर्मा, तहसीलदार पुष्पराज पात्र सहित राजस्व विभाग एवं निर्वाचन से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

      रायपुर, 6 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय…

    Read more

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….