Ro no D15139/23

बस्तर पंडुम महामहिम के स्वागत को तैयार जगदलपुर ट्रैफिक और पार्किंग का रूट मैप जारी

विलंब से आने वालों के लिए बदला रहेगा रास्ता’

 राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू के ऐतिहासिक बस्तर प्रवास और बस्तर पण्डुम कार्यक्रम के शुभारंभ को लेकर समूचे संभाग में उत्साह का वातावरण निर्मित हो चुका है। इस हाई-प्रोफाइल दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और सहूलियत के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम को भव्य और निर्बाध बनाने के उद्देश्य से जगदलपुर पुलिस और प्रशासन ने लालबाग स्थित आयोजन स्थल के आसपास एक व्यापक पार्किंग एवं ट्रैफिक प्लान लागू किया है, ताकि वीआईपी मूवमेंट के साथ-साथ आम जनता को भी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

प्रशासन द्वारा जारी की गई विस्तृत योजना के अनुसार, पार्किंग व्यवस्था को सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न श्रेणियों में बांटा गया है। वीवीआईपी यानी राष्ट्रपति महोदया के काफिले के लिए लालबाग ग्राउंड को आरक्षित रखा गया है, जिसे पी-1 कोड दिया गया है। वहीं, मुख्य मंच पर आसीन होने वाले राजदूतों और विशिष्ट अतिथियों के वाहनों के लिए लालबाग पीटीएस ग्राउंड (वीआईपी-1) तय किया गया है। मीडिया कर्मियों और कार पास धारकों के लिए क्यूरो इंडिया स्कूल के पीछे का मैदान और सनसिटी कॉलोनी में पार्किंग (वीआईपी-2) की व्यवस्था रहेगी, जबकि वरिष्ठ अधिकारियों के वाहन कोआर्डिनेशन सेंटर और अमर वाटिका में खड़े किए जाएंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने वाली विशाल जनसमूह की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने शहर के अलग-अलग मार्गों से आने वाले लोगों के लिए सुव्यवस्थित पार्किंग जोन बनाए हैं। रायपुर, भानपुरी, बस्तर, बकावंड और नगरनार मार्ग के साथ-साथ शहर लोहण्डीगुड़ा, गीदम और सुकमा की ओर से आने वाले वाहनों के लिए कुम्हड़ाकोट गणपति रिसोर्ट के सामने वाला मैदान और रिलायंस पेट्रोल पम्प के बाजू वाली जगह (पी-7 से पी-9) निर्धारित की गई है। यदि भीड़ अधिक बढ़ती है, तो प्रशासन ने कृषि उपज मंडी और हाता ग्राउंड को रिजर्व पार्किंग के तौर पर तैयार रखा है।
यातायात विभाग ने आम नागरिकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत, लालबाग-सनसिटी मार्ग से आमागुड़ा चैक पार्किंग स्थल की ओर जाने की अनुमति वीवीआईपी आगमन से केवल दो घंटे पूर्व तक ही रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो लोग निर्धारित समय के बाद विलंब से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे, उन्हें मुख्य मार्ग से प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे नागरिकों को चांदनी चैक, नयामुंडा होकर बोधघाट थाना के पीछे से हाटकचोरा मार्ग का उपयोग करते हुए आमागुड़ा पार्किंग स्थल तक पहुंचना होगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात योजना का पालन करें और समय से पूर्व पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात