Ro no D15139/23

गणतंत्र के गौरव से दमक उठा बस्तर हर झंडा फहराने के स्थल पर गूंजा वंदे मातरम ऐतिहासिक पलों का साक्षी बना जिला

बस्तर जिले में गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व इस वर्ष अपार उत्साह, गरिमा और एक ऐतिहासिक अनूभूति के साथ संपन्न हुआ। कलेक्टर श्री आकाश छिकारा द्वारा जारी निर्देशों का पालन करते हुए पूरे जिले में राष्ट्रप्रेम की एक नई लहर देखने को मिली। शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिले के सभी शासकीय कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों, नगरीय निकायों और सुदूर वनांचल स्थित त्रि-स्तरीय पंचायतों में ध्वजारोहण और राष्ट्रगान जन-गण-मन के ठीक पश्चात अनिवार्य रूप से वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा बस्तर देशभक्ति के स्वर में गूंज उठा।
यह आयोजन इस वर्ष इसलिए भी अविस्मरणीय बन गया क्योंकि देश श्वंदे मातरम्श् रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने का उत्सव मना रहा है। 7 नवंबर 2025 से चल रहे इस वर्षव्यापी समारोह के तहत, गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति समर्पण का यह दृश्य केवल जिला मुख्यालय तक सीमित नहीं रहा, बल्कि ब्लॉक मुख्यालयों से लेकर ग्राम स्तर तक विस्तारित हुआ। कलेक्टर की पहल और अपील का व्यापक असर दिखा, जहाँ स्थानीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर ध्वजारोहण के बाद वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया।
समारोह को भव्यता प्रदान करने में पुलिस बैंड और स्कूली छात्रों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जहाँ एक ओर राज्य पुलिस बैंड ने सार्वजनिक स्थानों पर देशभक्ति गीतों की धुनों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया, वहीं दूसरी ओर स्कूलों और कॉलेजों में एनसीसी, एनएसएस और स्काउट्स के छात्रों ने वंदे मातरम पर आधारित आकर्षक संगीतमय प्रस्तुतियां दीं।

  • Related Posts

    राजिम कुंभ कल्प में रायपुर के साधु संत महंतो की उपेक्षा की गूंज विहिप के बैठक में होगी

    रायपुर आज रायपुर महानगर संत समिति की बैठक पूज्य सद्दानी दरबार संत डॉक्टर युधिष्ठिर लाल जी के नेतृत्व में हुई जिसमें राजिम कल्प कुंभ की अवस्था साथ ही आर्य समाज…

    Read more

    यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

    *संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम* रायपुर,26 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र…

    Read more

    NATIONAL

    क्या ये अरूण साव का मजाक है? कांग्रेस पे दोहरी मार-तारीख दो और चार, दुष्कर्म के रेट ने कराया नाईन्टी परसेन्ट मतदान, कोई परेशान करेगा तो उसकी डाॅट, डाॅट, डाॅट-राजनाथ सिंह वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    गढ़वा: पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सीएम हेमंत सोरेन से की मुलाकात, रंका में नए निबंधन कार्यालय की मांग

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    मिसाइल डिस्ट्रॉयर USS राफेल पेराल्टा ने रोका ईरानी जहाज, US की समुद्री नाकेबंदी से बढ़ी टेंशन

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    ईरान का ट्रंप को करारा जवाब; कहा- घेराबंदी खत्म करो, दबाव में नहीं झुकेंगे

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    सीएम सम्राट आज पेश करेंगे विश्वास मत, जानिए कितने विधायकों के समर्थन की है जरूरत

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी

    बंगाल चुनाव 2026: वोटिंग के बीच गरजे पीएम मोदी- झालमुड़ी मैंने खायी, झाल टीएमसी को लगी