Ro no D15139/23

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘आमचो बस्तर क्लब’ में क्रिकेट बॉक्स का किया लोकार्पण, मैदान पर आजमाए हाथ

बस्तर के युवाओं और खेल प्रेमियों के लिए गणतंत्र दिवस का अवसर एक विशेष सौगात लेकर आया। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सोमवार को जगदलपुर स्थित ‘आमचो बस्तर क्लब’ में नवनिर्मित आधुनिक क्रिकेट बॉक्स यूनिट का विधिवत लोकार्पण किया। नगर पालिक निगम द्वारा जिला खनिज न्यास निधि के अंतर्गत 17 लाख 27 हजार रुपए की लागत से तैयार किया गया यह क्रिकेट बॉक्स शहर में खेल संसाधनों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है।
लोकार्पण समारोह केवल रस्मी उद्घाटन तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें खेल भावना का जबरदस्त उत्साह भी देखने को मिला। रिबन काटने के तुरंत बाद उप मुख्यमंत्री  साव ने स्वयं बल्ला थामकर पिच पर अपने हाथ आजमाए।  इस दौरान महापौर  संजय पांडेय ने बाॅलिंग के माध्यम से अपनी फिटनेस का जौहर दिखाया। इसके साथ ही कलेक्टर  आकाश छिकारा ने भी गेंदबाजी का उम्दा प्रदर्शन किया। उप मुख्यमंत्री  साव ने उत्साहपूर्वक क्रिकेट खेलकर वहां मौजूद युवाओं और नागरिकों को फिटनेस और खेलों के प्रति प्रोत्साहित किया। उप मुख्यमंत्री के इस अंदाज ने वहां उपस्थित खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार किया।
इस अवसर पर नगर निगम सभापति  खेमसिंह देवांगन, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष  दिनेश कश्यप, उपाध्यक्ष श्री श्रीनिवास मिश्रा और अन्य जनप्रतिनिधियों सहित कमिश्नर  डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी, पुलिस अधीक्षक  शलभ सिन्हा एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!