Ro no D15139/23

बिहान योजना से बदली बस्तर की नवती दीदी की किस्मत संघर्ष से स्वावलंबन तक का सफर

जगदलपुर, 16 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान आज ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के लिए केवल एक शासकीय योजना नहीं, बल्कि उनके आत्म-सम्मान और आर्थिक आजादी का आधार बन चुकी है। इसी मिशन की एक सशक्त कड़ी के रूप में उभरकर सामने आई हैं बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम चित्रकोट की निवासी श्रीमति नवती कश्यप। शिक्षित होने के बावजूद एक समय ऐसा था जब नवती दीदी के पास रोजगार का कोई साधन नहीं था, लेकिन फरवरी 2019 में गंगा मैया स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनके जीवन की दिशा पूरी तरह बदल गई।

नवती दीदी ने अपनी उद्यमिता की यात्रा अगस्त 2019 में बीसी सखी के रूप में शुरू की। शुरुआत में उन्हें कई तकनीकी और सामाजिक चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपनी अटूट लगन के कारण वे निरंतर इस कार्य में डटी रहीं। उनकी इसी मेहनत का परिणाम है कि आज वे अपने क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों में एक भरोसेमंद बैंकिंग सखी के रूप में सेवा दे रही हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक कियोस्क और सीएससी आईडी के माध्यम से वे ग्रामीणों के घर-घर जाकर बैंकिंग सुविधाएँ उपलब्ध करा रही हैं, जिससे ग्रामीणों को अब बैंक के चक्कर नहीं काटने पड़ते।

आज नवती दीदी के माध्यम से ग्रामीणों को वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा का भुगतान और महतारी वंदन योजना जैसी महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उनके गाँव में ही मिल रहा है। इसके साथ ही वे समूहों के आपसी लेनदेन और बैंक से जुड़ी अन्य समस्त आवश्यक सेवाएँ भी सुलभ करा रही हैं। आर्थिक रूप से देखें तो यह बदलाव किसी चमत्कार से कम नहीं है। जिस कार्य की शुरुआत में उनकी मासिक आय मात्र एक हजार से दो हजार रुपये थी, वह आज उनके अथक परिश्रम एवं लगन के बूते बढ़कर 15 हजार रुपये तक पहुँच गई है। इस आय से वह अपने घर-परिवार को खुशहाली की ओर अग्रसर कर चुकी हैं। श्रीमती नवती कश्यप की यह कहानी आज बस्तर की अन्य महिलाओं के लिए एक मिसाल है, जो यह सिखाती है कि सही प्रशिक्षण, समूह का सहयोग और साहस के छोटे-छोटे निवेश से कोई भी महिला आर्थिक रूप से सशक्त हो सकती है। बिहान योजना के माध्यम से आज उन्होंने यह सिद्ध कर दिया है कि संकल्प और मेहनत से ग्रामीण स्तर पर भी आत्मनिर्भर बनना पूरी तरह संभव है।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?