Ro no D15139/23

सेवा और समर्पण के लिए बीसी सखी जमुना बघेल राज्य स्तर पर सम्मानित

*रायपुर, 24 नवम्बर 2025/* राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन संचालक श्री अश्विनी देवांगन ने सोमवार को रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में तोकापाल विकासखंड के ग्राम पोटानार की बीसी (बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट) सखी श्रीमती जमुना बघेल को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और सतत समर्पण के लिए सम्मानित किया।

श्रीमती बघेल देउरगांव, पोटानार और रान सरगीपाल ग्राम पंचायतों में बीसी सखी के रूप में कार्यरत हैं और इन क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन की महत्वपूर्ण कड़ी बन चुकी हैं। उन्हें पिछले पाँच माह में सर्वाधिक बैंकिंग लेनदेन करने के लिए यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस अवधि में उन्होंने 16 लाख 58 हजार 928 रुपये के लेनदेन सफलतापूर्वक संपादित किए।
श्रीमती जमुना बघेल की सेवाएँ केवल बैंकिंग तक सीमित नहीं हैं। वे ग्रामीणों के लिए घर-घर जाकर नकद जमा, निकासी, नए खाते खोलने, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड आदि से जुड़े दस्तावेज़ तैयार कराने में सहायता प्रदान करती हैं। साथ ही, बिजली बिल भुगतान, मोबाइल एवं टीवी रिचार्ज तथा मनी ट्रांसफर जैसी सेवाएँ भी उपलब्ध कराती हैं। इन सेवाओं ने दूरस्थ गांवों के अनेक परिवारों को नियमित बैंक शाखा पर निर्भर रहे बिना आवश्यक सुविधाएँ घर पर ही प्राप्त करने में सक्षम बनाया है।
उनके कार्य का सबसे मानवीय पक्ष यह है कि वह बीमार व्यक्तियों, दिव्यांगजनों और बुजुर्गों तक स्वयं पहुँचकर उनकी आवश्यकताओं को पूरा करती हैं। कोरोना महामारी के कठिन समय में भी उन्होंने बिना रुके अपनी सेवाएँ जारी रखीं, जो उनके समर्पण का प्रमाण है।
श्रीमती जमुना ने बताया कि वे 2017 से बिहान समूह से जुड़ी हैं और 2022 से बीसी सखी के रूप में सेवाएँ दे रही हैं। पहले उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, लेकिन बीसी सखी के रूप में कार्य करते हुए आज वे प्रतिमाह 10 से 15 हजार रुपये तक कमीशन अर्जित कर पा रही हैं। उन्होंने कहा कि बिहान से जुड़ने के बाद उनकी पहचान बढ़ी है और समाज में सम्मान भी मिला है। ग्राहकों से उनके आत्मीय व्यवहार ने भी उनके कार्य को सहज और प्रभावी बनाया है।

  • Related Posts

    प्रदेश में आगामी खरीफ सीजन के लिए रासायनिक उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित: कृषि मंत्री रामविचार नेताम

    *किसानों से अपील : भूमि धारिता एवं पात्रता अनुसार ही उर्वरक का करें भंडारण, ताकि सभी किसान हो सकें लाभान्वित* *वैकल्पिक पौध पोषण के लिए “नील हरित काई” के मदर…

    Read more

    मुख्यमंत्री श्री साय का बगिया आगमन पर हुआ आत्मीय स्वागत

    जशपुरनगर 26 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय के आगमन पर बगिया हेलीपैड में आमजनों सहित अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागत किया। इस…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार