Ro no D15139/23

पालना केंद्र में कार्यकर्ता और सहायिका पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

एकीकृत बाल विकास परियोजना तोकापाल के अंतर्गत नवीन स्वीकृत पालना केंद्र डिमरापाल में पालना केंद्र कार्यकर्ता और पालना केंद्र सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया गया है। पहले 8 सितंबर 2025 से 23 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे, किंतु ग्राम पंचायत स्तर से पर्याप्त संख्या में आवेदन पत्र प्राप्त न होने के कारण परियोजना अधिकारी ने आवेदन की तिथि को संशोधित करते हुए यह मौका पुनः दिया है। इच्छुक एवं योग्य महिलाएं अब 05 दिसंबर 2025 तक सीधे कार्यालय में अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। यह भर्ती मेडीकल कॉलेज डिमरापाल में स्थित पालना केंद्र के लिए की जा रही है। आवेदन के लिए शर्त आवेदिका उसी ग्राम पंचायत डिमरापाल की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जिसका प्रमाण पत्र (मतदाता सूची में नाम दर्ज होना या सरपंच या सचिव अथवा पटवारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र) संलग्न करना अनिवार्य है। आवेदिका की आयु 18 वर्ष से 44 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि अनुभवी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो पालना केंद्र कार्यकर्ता पद के लिए न्यूनतम 12 वीं बोर्ड उत्तीर्ण और पालना केंद्र सहायिका पद के लिए 8 वीं बोर्ड उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। यदि निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वाली आवेदिकाएं नहीं मिलती है, तो कार्यकर्ता पद हेतु 10 वीं और सहायिका पद हेतु योग्यता संबंधी प्रावधान शिथिल किए जाएंगे। भर्ती प्रक्रिया में विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति की महिलाओं, गरीबी रेखा से नीचे (एसईसीसी 2011) जीवन-यापन करने वाली महिलाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को अतिरिक्त अंकों का लाभ दिया जाएगा। विशेष रूप से कार्यकर्ता के कुल पदों में से 50 प्रतिशत पद उन सहायिकाओं के लिए आरक्षित रखे गए हैं जिनके पास 05 वर्ष से अधिक का अनुभव है। सभी आवेदकों को अपने दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतिलिपियाँ संलग्न करनी होंगी और गोशवारा (सारांश) बनाकर पावती लेना भी अनिवार्य है।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल