Ro no D15139/23

बीसी सखी रीना रोजाना लगभग 30 हजार की राशि निकासी कर प्रदान कर रही है हितग्राहियों को

पांच ग्राम पंचायतों में 30 से 35 लाभार्थियों को दे रहीं वित्तीय सेवाएं

जशपुरनगर 05 मई 2025/ फरसाबहार विकासखंड की केसरई ग्राम पंचायत की रहने वाली रीना साहू, आज ग्रामीण अंचलों में बीसी सखी के रूप में एक मिसाल बन चुकी हैं। वह प्रतिदिन 30 से 35 हितग्राहियों को लगभग 30 हजार रुपये की राशि की निकासी कर नगद सौंपती हैं। रीना बुजुर्ग, दिव्यांगजन और महिलाएं जो असमर्थता के कारण बैंकों तक नहीं पहुंच पाते उनकी पेंशन, मनरेगा मजदूरी, महतारी वंदना योजना और अन्य शासकीय लाभकारी योजनाओं की राशि उन्हें घर बैठे उपलब्ध करा रही हैं।
रीना बताती हैं जब बुजुर्ग और दिव्यांगजन अपनी पेंशन की राशि पाकर उन्हें दिल से आशीर्वाद देते हैं तो लगता है यही उनकी असली कमाई है। यही आत्मिक संतुष्टि उन्हें अपने काम के लिए प्रेरित करती है। रीना 2022 से बीसी सखी के रूप में अपनी सेवा दे रही है। उन्हें शासन से बीसी सखी के रूप में प्रशिक्षण के साथ-साथ कार्य के लिए आवश्यक संसाधनों जैसे लैपटॉप और उपकरणों की व्यवस्था हेतु सहायता भी प्राप्त हुई थी। इससे उन्हें अपने कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने में बड़ी मदद मिली। वर्तमान में वह पांच ग्राम पंचायतों में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
रीना मुस्कान स्व सहायता समूह से भी जुड़ी हुई हैं, जिसके माध्यम से वह सिलाई और आचार निर्माण जैसे कार्यों में भी सक्रिय हैं। इससे उन्हें अतिरिक्त आमदनी भी हो रही है। रीना ने जिस तरह से आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया वह लोगों को भी प्रेरित कर रही है।  रीना स्वच्छता अभियान से भी जुड़ी हुई है। आज उसे बीसी सखी के रूप में गावों में एक पहचान के साथ सम्मान भी मिला है।

  • Related Posts

    जशपुर में 200 स्ट्रीट फूड विक्रेताओं को मिला निरूशुल्क फॉस्टेक प्रशिक्षण

    जशपुरनगर 23 अगस्त 2026/ खाद्य एवं औषधि प्रशासन जिला जशपुर द्वारा विगत दिवस जिला पंचायत के संवाद सभागार कक्ष में फुटपाथ और सड़क किनारे खाद्य व्यापार करने वाले 200 स्ट्रीट…

    Read more

    मेहनत और लगन से सिम्मी कुजूर ने बदली अपनी जिंदगी

    जशपुरनगर 23 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सार्थक पहल की जा रही है। इसी कड़ी में कुनकुरी की रहने…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से