Ro no D15139/23

बीसीसीआई कर रहा छप्पड़ फाड़ कमाई… पिछले 5 साल में जोड़े 14627 करोड़ रुपये

खेल डेस्क । भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) को हाल ही में ड्रीम11 ने बड़ा झटका दिया. उसने ऑनलाइन गेमिंग बिल के पास होने के बाद टीम इंडिया की किट स्पॉन्सरशिप छोड़ने का फैसला किया था. इसके चलते एशिया कप 2025 में भारतीय खिलाड़ी बिना स्पॉन्सर वाली जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे.
दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई फिलहाल स्पॉन्सरशिप से जुड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा हो, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति लगातार मजबूत हो रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले पांच वर्षों में बीसीसीआई की कमाई में 14,627 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. सिर्फ 2023-24 में बीसीसीआई ने 4,193 करोड़ रुपये कमाए.
बीसीसीआई का कैश और बैंक बैलेंस बढ़कर 6,059 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,686 करोड़ रुपये हो चुका है. 2019 में बीसीसीआई का जनरल फंड 3,906 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 7,988 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, टैक्स को लेकर भी बीसीसीआई ने तैयारी कर रखा है. वित्त वर्ष 2023-24 के लिए वो 3,150 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रहा है.
मीडिया राइट्स से घटी कमाई
इस रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू इंटरनेशनल मैचों की संख्या कम होने के कारण बीसीसीआई की मीडिया राइट्स से कमाई घटकर 813 करोड़ रुपये रह गई. पहले यह 2,524.80 करोड़ रुपये थी, हालांकि, जमा पर प्राप्त उच्च रिटर्न के चलते निवेश आय 533.05 करोड़ रुपये से बढ़कर 986.45 करोड़ रुपये हो गई.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की कमाई और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मिलने वाली रकम ने भी बोर्ड को काफी सहारा दिया है. बीसीसीआई ने 2023-24 में 1623.08 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया, जो 2022–23 की तुलना में 1167.99 करोड़ रुपये से अधिक है.
बीसीसीआई ने 2023-24 में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 1,200 करोड़, प्लेटिनम जुबली बेनेवोलेंट फंड के लिए 350 करोड़ और क्रिकेट विकास के लिए 500 करोड़ रुपये आवंटित किए. राज्य क्रिकेट संघों को इस अवधि में 1990.18 करोड़ रुपये मिले. राज्य क्रिकेट संघों को अगले साल लगभग 2,013.97 करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है. ये सभी आंकड़े 28 सितंबर को मुंबई में होने वाली बीसीसीआई की 94वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में आधिकारिक रूप से पेश किए जाएंगे.

  • Related Posts

    बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में असम ने सिक्किम और तमिलनाडु ने आंध्रप्रदेश को 3-0 से किया पराजित

    *खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026* *छत्तीसगढ़ सहित झारखंड, अरुणाचलप्रदेश, गुजरात पहुंचे सेमीफाइनल में* *5वें दिन फुटबॉल में असम और तमिलनाडु ने दिन किया अपने नाम, पर सेमीफाइनल से चुके* *रायपुर,…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026, पुरुष वर्ग हॉकी में छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड एवं मध्यप्रदेश ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

    *हॉकी महिला वर्ग में मिजोरम, मध्यप्रदेश, झारखंड व ओडिशा सेमीफाइनल में* *छत्तीसगढ़ ने शानदार आक्रामक खेल का किया प्रदर्शन* *रायपुर, 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले