Ro no D15139/23

माधवन संग करेंगे डेब्यू महेंद्र सिंह धोनी? द चेज का टीजर देख सोच में पड़े फैंस

इंटरटेनमेंट डेस्क । रविवार की सुबह एक चौंकाने वाले वीडियो से शुरू हुई. 7 सितंबर को आर. माधवन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे उन्होंने वसन बाला की द चेज का टीजर बताया. सबसे बड़ा सरप्राइज ये था कि उसमें माधवन के साथ महेंद्र सिंह धोनी भी फुल फ्लेज रोल में नजर आए. वो एक टास्क फोर्स ऑफिसर के रूप में गोलियां बरसाते दिखे. हालांकि माधवन ने ये साफ नहीं किया कि ये फिल्म है, वेब सीरीज है या कुछ और. फिलहाल इसकी पूरी जानकारी गुप्त रखी गई है.
एम.एस. धोनी एक्टिंग डेब्यू करेंगे?
टीजर में माधवन और धोनी को ‘दो जांबाज’ के तौर पर दिखाया गया है. दोनों ‘एक मिशन’ पर निकले हैं. दोनों यूनिफॉर्म पहने हुए दिखाई दिए. धोनी को जहां दिमाग से सोचने वाले ‘दू कूल हेड’ के तौर पर दिखाया गया तो वहीं, माधवन दिल से सोचने वाले द रोमांटिक कहा गया. टीजर में दावा किया गया है कि ये मजेदार एक्शन-थ्रिलिंग शो होगा. काला चश्मा लगाए माधवन और धोनी ताबड़तोड़ दुश्मनों पर गोलियां बरसा रहे हैं.
टीजर से इम्प्रेस फैंस
क्लिप शेयर करते हुए माधवन ने कैप्शन लिखा- “एक मिशन. दो जांबाज. तैयार हो जाइए- एक जबरदस्त और धमाकेदार चेज शुरू होने वाली है. द चेज- टीजर आउट नाउ.” इसे वसन बाला ने डायरेक्ट किया है. लेकिन अंत में ये कहीं नहीं लिखा कि अगर ये फिल्म है तो ये रिलीज कब होगी. बस कमिंग सून लिखकर छोड़ दिया गया है.
कंफ्यूजन में दागे सवाल
जैसे ही ये वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया, तुरंत वायरल हो गया और यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में जमकर रिएक्शन दिए. टीजर लोगों को हैरान कर रहा है. यूजर्स असमंजस में हैं कि ये क्या है, फिल्म है कि ऐड है. टीजर के कमेंट में भी लोगों ने सवालों की बौछार कर दी है. यूजर्स ने पूछा कि ये कैसा सस्पेंस है, क्या हमारे थाला अब हीरो बन गए हैं, अगर ऐसा है तो मजा ही आ जाएगा.
धोनी की बात करें तो उन्होंने कई विज्ञापनों में काम किया है और इससे पहले वो तमिल फिल्म GOAT में एक स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए थे. वहीं, माधवन हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म आप जैसा कोई में फातिमा सना शेख के साथ नजर आए थे और उनके अभिनय को काफी सराहना मिली.

  • Related Posts

    जॉनी लीवर का 13 साल का दर्द: बोले- स्पॉटलाइट हटी तो अंधेरा दिखा, बुरे वक्त में कोई तस्वीर तक नहीं खिंचवाता

    एक वक्त था, जब जॉनी लीवर के पास वक्त नहीं था. महीने में चार-पांच फिल्में रिलीज होती थीं और एक दिन में पांच फिल्मों की शूटिंग करना भी उनके लिए…

    Read more

    श्रेया कालरा के दावे पर बोले- ‘बिल्कुल सच नहीं’, शिवांगी जोशी से ब्रेकअप पर कुशाल टंडन ने तोड़ी चुप्पी

    टीवी एक्टर कुशाल टंडन इन दिनों शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा को लेकर चर्चा में हैं. ‘लॉक अप 2’ में श्रेया कालरा ने दावा किया था कि कुशाल ने उन्हें…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!