Ro no D15139/23

सावधान! अब ट्रैफिक नियम तोड़ा तो घर पहुंचेगा चालान, बिहार के हर चौराहों पर लगेंगे AI कैमरे

बिहार परिवहन विभाग बिहार के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ और जाम वाले इलाकों में ट्रैफिक पर पैनी नजर रखेंगा. विभाग के सचिव राजकुमार की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद इस प्रोजेक्ट को मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसकी शुरुआत 15 जनवरी से जमीनी स्तर पर होने जा रही है.

बिहार के सबसे ज्यादा भीड़भाड़ और जाम वाले 225 चौराहों और कॉरिडोर पर अब हाईटेक कैमरों से निगरानी की जाएगी. परिवहन विभाग ने तय किया है कि मार्च से पहले इन सभी इलाकों में कैमरा लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा.

15 जनवरी के बाद जिलों में इस योजना पर तेजी से काम शुरू होगा. इसका मकसद सिर्फ जाम से मुक्ति नहीं, बल्कि सुरक्षित, स्मार्ट और अनुशासित ट्रैफिक सिस्टम बनाना है.

पटना से लेकर सीवान तक, अब तीसरी आंख का पहरा

परिवहन विभाग के सचिव राजकुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि पटना शहर के बाद अब दानापुर, फुलवारी, गोला रोड, पटना सिटी, कंकड़बाग और फतुहा जैसे इलाकों को भी कैमरा निगरानी के दायरे में लाया जाएगा.

इसके साथ ही हाजीपुर, भोजपुर, अरवल, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, कटिहार, फारबिसगंज, गया, बाढ़, बेगूसराय, जमुई, औरंगाबाद और सीवान जैसे जिलों के प्रमुख चौराहों को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा. जहां-जहां सड़कें आपस में जुड़कर जाम की बड़ी वजह बनती हैं, उन सभी कॉरिडोर को इस योजना में शामिल किया गया है.

जाम से मुक्ति और ट्रैफिक का स्मार्ट कंट्रोल

परिवहन विभाग का मानना है कि कैमरा निगरानी से चौराहों पर लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करना आसान होगा. ट्रैफिक पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी संयुक्त रूप से इन इलाकों में नियमों का सख्ती से पालन कराएंगे. इससे वाहन संचालन सुचारू होगा और जाम की समस्या काफी हद तक खत्म हो सकेगी.

एआई से होगा कंट्रोल रूम और मजबूत

इस पूरी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए जिला स्तर के कंट्रोल रूम को हाईटेक किया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक का सहारा लिया जाएगा. कैमरे न सिर्फ ट्रैफिक की लाइव मॉनिटरिंग करेंगे, बल्कि नियम तोड़ने वाले वाहनों की पहचान कर खुद-ब-खुद अलर्ट भी जारी करेंगे. इससे चालान प्रक्रिया और ज्यादा तेज और पारदर्शी हो जाएगी.

चालान कटेगा और असामाजिक गतिविधियों पर भी लगेगी लगाम

इन कैमरों के जरिए ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले ड्राइवरों का सीधे चालान काटा जाएगा. इससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है. साथ ही विभाग का मानना है कि कैमरा निगरानी से असामाजिक गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा सकेगी. चोरी, छिनतई और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव होगी.

पहले से चल रही व्यवस्था होगी और मजबूत

अभी भी कई जिला मुख्यालयों के व्यस्त चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनके जरिए ट्रैफिक की निगरानी की जाती है. अब इस दायरे को और बढ़ाया जा रहा है, ताकि पूरे राज्य में एक समान और मजबूत ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार हो सके.

बिहार के लिए स्मार्ट ट्रैफिक की नई शुरुआत

225 चौराहों और कॉरिडोर पर हाईटेक कैमरा लगने के बाद बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था एक नए युग में प्रवेश करेगी. जाम, अव्यवस्था और नियमों की अनदेखी की जगह अनुशासन, तकनीक और त्वरित कार्रवाई लेगी. यह पहल न सिर्फ आम लोगों की परेशानी कम करेगी, बल्कि बिहार को स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट की दिशा में मजबूत पहचान भी दिलाएगी.

  • Related Posts

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के कई हिस्सों में मौसम लगातार करवट बदल रहा है. खासकर जमशेदपुर में पिछले दो दिनों से मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. मंगलवार को…

    Read more

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    Mamata Banerjee: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए 26वें चुनाव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. अब सबको चुनाव तरीखों की घोषणा का इंतजार है. चुनाव आयोग की फुल बेंच…

    Read more

    NATIONAL

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    बे-मौसम की बरसात से भारी नुकसान, जानें अगले पांच दिन कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    ममता बनर्जी ने दिये संकेत, बोली- इस तारीख को हो सकता है बंगाल में चुनाव का एलान

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    सच्चे हिंदू’ गाय को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिलाने लखनऊ आए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये