Ro no D15139/23

बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, बी.फार्मा, एम.टेक जैसे विभिन्न कोर्स में ले सकेंगेेे प्रवेश

*तकनीकी शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया जल्द ही*

रायपुर, 15 मई 2025/छत्तीसगढ़ के विभिन्न इंजीनियरिंग, पॉलीटेक्निक, आर्किटेक्चर एवं फार्मेसी संस्थानों में संचालित तकनीकी पाठ्यक्रमों में सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ होने जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी बी.ई., डिप्लोमा इंजीनियरिंग, डिप्लोमा इन कॉस्ट्यूम डिज़ाइन एंड ड्रेस मेकिंग, होटल मैनेजमेंट, आर्किटेक्चर, बी.फार्मा, डी.फार्मा, एम.टेक, एम.फार्मा, एम.बी.ए., एम.सी.ए. जैसे विभिन्न कोर्सों में सीधे एवं लेटरल एंट्री के माध्यम से प्रवेश ले सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया का विस्तृत विवरण ऑनलाइन काउंसिलिंग पोर्टल
www.cgdteraipur.cgstate.gov.in पद पर उपलब्ध कराया जाएगा। समस्त प्रवेश नियम भी इसी पोर्टल पर देखे जा सकते हैं।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवश्यक दस्तावेज जैसे मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, सैनिक/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रमाण पत्र, पुनर्वास प्रमाण पत्र, विकलांगता प्रमाण पत्र आदि यथाशीघ्र बनवा लें। दस्तावेजों के अभाव में अभ्यर्थियों को दस्तावेज परीक्षण में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर तैयारी करने और निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना न करना पड़े।

  • Related Posts

    विशेष लेख , तिहारू भी जान गया है, क्या है सुराज सुशासन तिहार – जनविश्वास, जनकल्याण और विकास की नई पहचान

      छगन लाल लोन्हारे संयुक्त संचालक, जनसंपर्क रायपुर, 23 अगस्त 2026/ सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ शासन की एक संवेदनशील पहल है, जिसका उद्देश्य गाँवों और शहरों के द्वार पर पहुंचकर आम…

    Read more

    छत्तीसगढ़ के कण-कण में विराजमान हैं देवाधिदेव महादेव, प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक परंपरा हमारी अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय

        *मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सपत्नीक शिव महापुराण कथा में हुए शामिल, व्यासपीठ की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की* *पांच शक्तिपीठों का चारधाम की तर्ज पर हो…

    Read more

    NATIONAL

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से