Ro no D15139/23

पात्र हितग्राहियों को ऋण प्रदाय करने में बरतें उदारता, ताकि योजनाओं के लाभ से कोई ना हो वंचितः कलेक्टर रोहित व्यास

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न

  कलेक्टर  रोहित व्यास की अध्यक्षता में बुधवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की त्रैमासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार सहित विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा संचालित हितग्राही मूलक योजनाएं जिनका बैंक के माध्यम से जमा और भुगतान की कार्यवाही की जाती है उन पर होने वाली व्यवहारिक दिक्कतों के समाधान पर विस्तृत चर्चा हुई। कलेक्टर श्री व्यास ने किसानों, स्व-सहायता समूहों एवं आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं का लाभ सरलता से दिलाने हेतु बैंकों से उदार व सहयोगात्मक रुख अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जो भी व्यवहारिक दिक्कतें आती हैं उनका समाधान जल्द किया जाना चाहिए, ताकि बैंकिंग सेवा के लाभ से कोई वंचित न हो और शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों के संचालन सरलता से हो सके।
कलेक्टर  व्यास ने कहा कि यदि किसी हितग्राही का ऋण आवेदन अस्वीकृत किया जाता है तो उसका उचित कारण बताने के साथ ही समाधान के तरीके से भी अवगत कराएं। बैठक में कलेक्टर ने बैंक अधिकारियों से सीएसआर मद का उपयोग शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में करने की अपील की।  कलेक्टर ने बिहान समूहों के बैंक लिंकेज को तीव्रता से करने के साथ मुद्रा योजनांतर्गत  अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने हेतु भी निर्देशित किया।
कलेक्टर  व्यास ने बताया कि प्रधानमंत्री कृषि धन-धान्य योजना में जशपुर जिला भी शामिल है, जिसका उद्देश्य कृषि उत्पादकता में वृद्धि, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन, भंडारण एवं सिंचाई अधोसंरचना को सुदृढ़ करना तथा किसानों की आजीविका एवं आय में सुधार करना है। उन्होंने इस योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु किसान क्रेडिट कार्ड एवं ऋण प्रदाय करने वाली अन्य योजनाओं के अंतर्गत पात्र किसानों को अधिक से अधिक ऋण स्वीकृत करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने  क्रेडिट-डिपॉजिट अनुपात को संतुलित रखते हुए समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
कलेक्टर ने शासन प्रायोजित ऋण योजनाओं पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, सीएमईजीपी, प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, बिहान योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जरूरतमंद हितग्राहियों के प्रति संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करें, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने डीफ एवं बंद खातों के शीघ्र समाधान के भी निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर  व्यास ने बैंकों द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थानों में रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर बल दिया। बैठक में लीड बैंक मैनेजर  उमेश साहू, आरबीआई एलडीओ  सदानंद बास्के, सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड  मिलयोर बड़ा सहित विभिन्न बैंकों के प्रबंधक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अम्बेडकर अस्पताल में 11 साल के बच्चे के दिल से चिपका दुर्लभ कैंसर निकाला, बना विश्व कीर्तिमान

      स्टेज-3 इनवेसिव थायमिक कैंसर का सफल ऑपरेशन; अब तक मेडिकल जर्नल में 12 वर्ष के सबसे कम उम्र का मरीज है दर्ज, 11 वर्ष के इस मरीज के साथ…

    Read more

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर: मुख्यमंत्री श्री साय

      रायपुर 17 मार्च 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय कक्ष में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधि…

    Read more

    NATIONAL

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तैनात हुई इंडियन नेवी, वॉरशिप से एस्कॉर्ट कर रहे तिरंगा लगे जहाज

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान