Ro no D15139/23

कमाई बढ़ाने से पहले बदलें अपनी ये 4 आदतें, जान लें वरना हाथ में कभी नहीं टिकेगा पैसा

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य को अपने समय के सबसे ज्ञानी और बुद्धिमान पुरुष के तौर पर भी जाना जाता है. कहा जाता है अगर आपको एक सफल, समृद्ध और खुशियों को भरा जीवन चाहिए तो इनकी बताई बातों का पालन आपको जरूर करना चाहिए. अपनी नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कई तरह की बातें कहीं हैं जो आज के समय में भी हमें एक सही रास्ता दिखाने का काम कर रही हैं. अपनी इन्हीं नीतियों में आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी आदतों का भी जिक्र किया है जिन्हें किसी भी इंसान को अपनी कमाई बढ़ाने से पहले बदल लेना चाहिए. जब आप इन आदतों को सुधार लेंगे तो आपके पास पैसे टिकेंगे भी और आपको कभी भी जीवन में पैसों की कमी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा. वहीं, अगर आप इन आदतों को सुधारते नहीं हैं, तो चाहे आप लाखों रुपये क्यों न कमा लें, ये आपके पास कभी टिकेंगे नहीं. तो चलिए इन आदतों के बारे में विस्तार से जान लेते हैं जिन्हें आपको अपनी कमाई बढ़ाने से पहले सुधार लेना चाहिए.

समय की बर्बादी की आदत छोड़ें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपका समय ही आपकी सबसे बड़ी दौलत है. ऐसे में जो भी व्यक्ति समय की कद्र नहीं करता है, वह जीवन में न कभी बड़ी सफलताएं हासिल कर सकता है और न ही पैसे कमा पाता है. अगर आप पूरे दिन बिना प्लानिंग के समय बर्बाद करते हैं, तो आपके लिए सबसे पहले इस आदत को सुधारना जरूरी है. समय का सही इस्तेमाल करना ही आपके कमाई को बढ़ाने की पहले सीढ़ी है. जब आप किसी भी काम को उसके सही समय पर करना सीख जाते हैं, तो आपकी प्रोडक्टिविटी अपने आप बढ़ जाती है.

बेकार खर्च करने की आदत छोड़ें

अक्सर लोग यह गलती करते हैं कि अपनी कमाई को बढ़ाने से पहले ही बेकार की चीजों में पैसे खर्च करने लग जाते हैं. आचार्य चाणक्य के अनुसार आपके लिए पैसों की बचाना भी उतना ही जरूरी है जितना आपके लिए उसे कमाना जरूरी है. अगर आपके हाथों में पैसा टिकता नहीं है, तो आपको कमाई बढ़ाने से भी कोई फायदा होगा नहीं. बेकार की चीजों में पैसे खर्च करना, दिखावे पर पैसे उड़ाना और फालतू खरीदारी करना, आपके पैसों की बर्बादी का कारण बनता है. आपको हमेशा इसपर कंट्रोल रखना चाहिए ताकि आप फिनांशियली मजबूत बने रह सकें.

आलस की आदत को दूर करें

आपकी सफलता का सबसे बड़ा दुश्मन आपके अंदर मौजूद आलस ही होता है. चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में सिर्फ वही व्यक्ति आगे बढ़ता है जो बिना रुके मेहनत करता है. अगर आप एक ऐसे इंसान हैं जो हर एक काम को कल पर टालते रहते हैं या फिर मेहनत से दूर भागते हैं, तो आपकी कमाई जीवन में कभी नहीं बढ़ेगी. आपको सबसे पहले अपनी डेली रूटीन को सुधारना चाहिए और मेहनत को अपनी आदत में शामिल करनी चाहिए. जब आप छोटे-छोटे कामों को भी उसके सही समय पर करते हैं, तो आगे चलकर आपको बेहतरीन रिजल्ट मिलते हैं.

गलत संगति से दूरी बनाएं

आप किस तरह के लोगों के साथ उठ-बैठ रहे हैं, इसका सीधा असर कहीं न कहीं आपकी सोच और आपकी कमाई पर पड़ता है. चाणक्य नीति के अनुसार आपकी संगति ही आपका फ्यूचर तय करती है. अगर आप इस तरह के लोगों के साथ रहते हैं, जो जीवन में सिर्फ शिकायत करते हैं, मेहनत से दूर भागते रहते हैं या फिर निगेटिव थिंकिंग रखते हैं, तो आपकी तरक्की कुछ ही समय में रुक जाती है. इसलिए आपके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि कमाई करने से पहले अपनी संगति को सुधारें और उन लोगों के साथ ही रहें जो आपको जीवन में मेहनत करने के लिए मोटिवेट करें.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर ट्राई करें ये Tricolor Fashion Ideas, साड़ी से कुर्ती तक दिखेगा देशभक्ति वाला अंदाज

    Tricolor Fashion Ideas: 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस का दिन हर भारतीय के लिए खास होता है. इस दिन चारों तरफ तिरंगे के रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती है. ऐसे…

    Read more

    मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता

    *मानसून के साथ दस्तक देती बीमारियां और हमारी सतर्कता* रायपुर, 09 अगस्त 2026/ बरसात के दिनों में नमी और गंदे पानी के कारण मच्छर और कीटाणु तेजी से फैलते हैं।…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!