Ro no D15139/23

पारदर्शी धान खरीदी का लाभ: भुवन बाई ने 160 कट्टा धान का किया सफल विक्रय

छत्तीसगढ़ राज्य शासन की सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से ग्रामीण अंचलों के किसान लाभान्वित हो रहे हैं। ग्राम सिंघाभेड़ी की महिला किसान भुवन बाई, जिन्होंने धान उपार्जन केंद्र आमाटोला में ऑनलाइन टोकन के माध्यम से सफलतापूर्वक धान विक्रय किया।
भुवन बाई ने शासन द्वारा उपलब्ध कराई गई ऑनलाइन टोकन व्यवस्था के माध्यम से 160 कट्टा धान का टोकन कटवाया और निर्धारित तिथि पर आमाटोला उपार्जन केंद्र में धान विक्रय किया। सुव्यवस्थित व्यवस्था के कारण उन्हें बिना किसी परेशानी के धान बेचने का अवसर मिला।
महिला किसान भुवन बाई ने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे पुनः खेती-किसानी में निवेश करने हेतु करेंगी, जिससे उनकी कृषि गतिविधियाँ और अधिक सशक्त होंगी। उनका लक्ष्य खेती को आधुनिक तरीके से आगे बढ़ाना और उत्पादन में वृद्धि करना है। भुवन बाई का कहना है कि राज्य सरकार की धान खरीदी नीति, ऑनलाइन टोकन प्रणाली और उपार्जन केंद्रों की पारदर्शी कार्यप्रणाली से छोटे एवं महिला किसानों को विशेष लाभ मिल रहा है। इससे न केवल समय की बचत हो रही है, बल्कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य भी समय पर प्राप्त हो रहा है।
भुवन बाई जैसी महिला किसानों की यह सफलता कहानी दर्शाती है कि छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की व्यवस्था ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ के विमानन क्षेत्र में नया अध्यायः मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने अंबिकापुर-दिल्ली-कोलकाता हवाई सेवा का किया वर्चुअल शुभारंभ

    उत्तर छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई उड़ान; व्यापार, पर्यटन और निवेश के खुलेंगे द्वार-मुख्यमंत्री श्री साय अम्बिकापुर (दरिमा) से दिल्ली और कोलकाता के लिए सप्ताह में दो-दो दिन संचालित…

    Read more

    महासमुंद जिले में बदली कमार बस्तियों की तस्वीर पीएम-जनमन की बदौलत सुविधाओं से जुड़ रहा जीवन

      रायपुर, 30 मार्च 2026/ कभी अभावों और बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझने वाला विशेष पिछड़ी जनजाति (पीव्हीटीजी) कमार समुदाय अब तेजी से विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले