Ro no D15139/23

जय श्री राम के नारे से गूंज रहा बंगाल, पीएम मोदी के दौरे से पहले बच्चे का आया वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पश्चिम बंगाल दौरे से पहले एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में बच्चा मोदी–मोदी के नारे लगा रहा है. इसके साथ ही वह जय श्री राम के नारे भी लगाता नजर आ रहा है.

पश्चिम बंगाल के नदिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. रनाघाट के ताहेरपुर नेताजी पार्क में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए. लोग राष्ट्रीय झंडे लहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में नारे लगाते नजर आए. प्रधानमंत्री के आगमन से पहले ही पूरा इलाका जोश और उत्सव के माहौल में नजर आ रहा है. इस बीच न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है. इस वीडियो में एक बच्चा मोदी–मोदी और जय श्री राम के नारे लगाता दिख रहा है.

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नदिया जिले के लिए एनएच-34 के बराजागुली–कृष्णानगर खंड के 66.7 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही उत्तर 24 परगना जिले के लिए एनएच-34 के बारासात–बराजागुली खंड के 17.6 किलोमीटर लंबे फोरलेन सड़क परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे.

भाजपा ही जनता की उम्मीद : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल के लोग तृणमूल कांग्रेस के “कुशासन” के कारण हर क्षेत्र में पीड़ित हैं, और उसकी लूट और धमकियों ने सारी हदें पार कर दी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर दौरे से पहले रिएक्शन दिया. उन्होंने लिखा–20 दिसंबर को, मैं राणाघाट में भाजपा की रैली को संबोधित करूंगा. पश्चिम बंगाल के लोग केंद्र सरकार की कई जनहितकारी पहल से लाभान्वित हो रहे हैं. वहीं दूसरी ओर, वे हर क्षेत्र में तृणमूल के कुशासन के कारण पीड़ित हैं. तृणमूल की लूट और धमकियों ने सारी हदें पार कर दी हैं. इसीलिए भाजपा ही जनता की उम्मीद है.

  • Related Posts

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    एक समझौता, तीन देश और बदलता पश्चिम एशिया. सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच मक्का में हुआ नया रक्षा समझौता ऐसे समय में सामने आया है, जब ईरान के साथ…

    Read more

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत दुनिया के सबसे विविध पर्यटन स्थलों में शामिल है. हिमालय से लेकर समुद्र तटों तक, रेगिस्तान से लेकर वर्षावनों तक और प्राचीन विरासत से लेकर आध्यात्मिक स्थलों तक- देश…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल