Ro no D15139/23

69वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता 2026 में एसजीएफआई के निर्देशानुसार खिलाडिय़ों, कोच एवं अन्य स्टॉफ के लिए कॉमन मेस की बेहतर व्यवस्था

कोच एवं खिलाडिय़ों ने भोजन की गुणवत्ता के प्रति संतुष्टि जाहिर की
राजनांदगांव 14 जनवरी 2026।  स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित एवं स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता 2026 में एसजीएफआई के निर्देशानुसार खिलाडिय़ों, कोच एवं अन्य स्टॉफ के लिए कॉमन मेस की बेहतर व्यवस्था की गई है। जिसमें एसजीएफआई द्वारा निर्धारित मेन्यू के अनुसार खिलाडिय़ों को भोजन दिया जा रहा है। चण्डीगढ़ के कोच श्री नरेन्दर सिंह द्वारा स्वयं एवं खिलाडिय़ों को भोजन से पूरी तरह संतुष्ट बताया गया है। जम्मू-कश्मीर के दल प्रबंधक श्री बिलाल अहमद भट्ट ने भी बताया है कि वे पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में आते रहें हैं, यहां की मेजबानी सदैव से ही अच्छी रही है। भोजन के संबंध में उन्होंने जानकारी दी कि वे और उनके खिलाड़ी भोजन की गुणवत्ता से पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं। ओडि़सा के कोच एवं दल प्रबंधक श्री देवा ने बताया कि वे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार आए हुए हैं और यहां की आवास, भोजन एवं परिवहन व्यवस्था उत्तम दर्जे की है। प्रतियोगिता में संचालित कॉमन मेस में कुल 16 टीमें भोजन ग्रहण कर रहीं है। कुल 36 टीमों में से 20 टीमें अपने भोजन की व्यवस्था स्वयं वहन कर रहीं है।
  • Related Posts

    जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक 30 मार्च को

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में अनुसूचित जाति…

    Read more

    जिला स्तरीय सतर्कता एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति की बैठक 30 मार्च को

    राजनांदगांव 23 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में 30 मार्च 2026 को सुबह 11 बजे जिला कार्यालय के अपर कलेक्टर कक्ष क्रमांक 30 में मैनुअल स्कैवेंजर्स…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?