Saturday, July 27

*भारत जोड़ो पदयात्रा : मोदी-मोदी के नारों से राहुल गांधी का स्वागत किया भाजपाईयों ने : रिजवी*

रायपुर। दिनांक 07/12/2022। मध्यप्रदेश पाठ्यपुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष तथा वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने भारत जोड़ों पदयात्रा पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत जोड़ों पदयात्रा के प्रारंभ से लेकर अभी तक की स्थिति पर देशवासियों ने राहुल गांधी का भरपूर समर्थन किया है, जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण है पदयात्रा में उमड़ी भीड़ जिससे भाजपा एवं उसके बड़े से बड़ा नेता सकते में आ चुका है। भारत जोड़ो पदयात्रा देश के साम्प्रदायिक दल एवं संगठनों को रास नहीं आ रहा है तथा भाजपा की गिरती साख को आगामी लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

            रिजवी ने आगे कहा है कि राहुल गांधी की पदयात्रा में भाजपाई मोदी-मोदी का नारा लगाते हुए स्वागत करते नजर आ रहे हैं। ऐसे नारे लगाने वालों को भाजपा की सहमति माना जा रहा है। इस पदयात्रा में भाजपा समर्थकों का शामिल होना भी ऐतिहासिक उपलब्धि बन रहा है। राहुल की भारत जोड़ो पदयात्रा ऐतिहासिक है, साथ ही इस पदयात्रा ने राहुल गांधी को युग पुरूष बना दिया है जिसे इतिहास के सुनहरे पन्नों में इतिहासकार लिखेंगे। इस पदयात्रा का असर आठ अगस्त को हिमाचल प्रदेश, गुजरात एवं दिल्ली एम.सी.डी. के चुनाव परिणामों में स्पष्ट नजर आऐगा। वैसे भी गुजरात चुनाव में मतदान का कम प्रतिशत यही सिद्ध करता है कि तीनों राज्यों के चुनावों में भाजपा की स्तरहीन सोच से जनता उब चुकी है तथा उसने परिवर्तन का ठोस निर्णय ले लिया है। यह पदयात्रा भी आगामी लोकसभा चुनाव पर असर डालने वाला सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *