Ro no D15139/23

भिलाई के रवि श्रीवास्तव छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मेलन के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मलेन की नई कार्यकारिणी का गठन आज रायपुर में हुआ। अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया भिलाई के रवि श्रीवास्तव ने तथा कोषाध्यक्ष बने दुर्ग के गुलबीर सिंह भाटिया। भिलाई की संतोष झांझी वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा डॉ. आशा शर्मा, अंबिकापुर कनिष्ठ उपाध्यक्ष बनीं। महासचिव का पदभार पिपरिया के समयलाल विवेक ने ग्रहण किया। साहित्य मंत्री का पद संभाला रायपुर की डॉ. उर्मिला शुक्ल ने तथा संगठन मंत्री बने अंबिकापुर के राजेश मिश्रा। कवर्धा के अजय चंद्रवंशी प्रकाशन एवं प्रचार मंत्री बने। चुनाव अधिकारी थे धमतरी के मदन मोहन खंडेलवाल जिनके सहयोगी थे खैरागढ़ के संकल्प यदु।

छत्तीसगढ़ प्रदेश हिन्दी साहित्य सम्मलेन के इस आयोजन में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख हैं रायपुर से डॉ. चितरंजन कर, डॉ. सत्यभामा आडिल, सुधा वर्मा, राजेंद्र चांडक, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, संजीव खुदशाह, अंबिकापुर से वेदप्रकाशन अग्रवाल, विश्वासी एक्का, कोमा राजिम से पथिक तारक, धमतरी से डॉ. माझी अनंत। धन्यवाद ज्ञापन शरद कोकास, भिलाई ने किया।

सभी उपस्थित साहित्यकारों ने नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई प्रेषित की। साहित्यिक आयोजनों और प्रसार की मायाराम सुरजन और ललित सुरजन द्वारा स्थापित परंपरा को नई टीम आगे बढ़ायेगी।

  • Related Posts

    सरकार नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों तथा मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित नक्सलियों के सम्मानजनक पुनर्वास के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ कर रही कार्य : विधानसभा अध्यक्ष

    *- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने 15 नक्सल पीडि़त परिवारों को 60 लाख रूपए की आर्थिक सहायता एवं 13 आत्मसमर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि का किया चेक वितरित*  …

    Read more

    कृषि विभाग द्वारा बिना लाइसेंस उर्वरक तैयार करने पर की गई कार्रवाई

    *- 2485 बोरी उर्वरक सामग्री जब्त*   राजनांदगांव 11 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में नकली, अवमानक तथा बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के उर्वरक एवं जैविक खाद…

    Read more

    NATIONAL

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    स्पेन के जंगल में लगी आग; 12 की मौत, भागने की कोशिश बनी मौत की वजह,

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    न्यूजीलैंड में पीएम मोदी के ‘किओरा’ बोलते ही तालियों की गड़गड़ाहट, क्या है इसका अर्थ?

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    पीएम के संसदीय क्षेत्र में चार लाख लोग होंगे प्रभावित, कई योजनाएं अधर में लटकी

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    40 साल बाद न्यूजीलैंड की यात्रा करने वाले पहले PM बने नरेंद्र मोदी, 2030 तक आपसी व्यापार दोगुना करने का टारगेट

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स