Ro no D15139/23

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव भीम सिंह ने स्व सहायता समूह की महिलाओं से आजीविका मूलक गतिविधियों की ली जानकारी

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों की महिलाओं को समूह से जोड़कर रोजगार उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मनोरा विकास खंड के ग्राम करडे़गा और छतौरी गांव का भी निरीक्षण किया
विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों से पीएम जनमन योजना की जानकारी ली

जशपुरनगर 2 जुलाई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सचिव श्री भीम सिंह द्वारा मंगलवार को जशपुर जिले में स्थापित मंथन फूड लैब और महुआ सेंटर का निरीक्षण किया गया और स्व सहायता समूह द्वारा संचालित कार्यों की भी जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जशपुर सुन्दर और प्राकृतिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा जिला हैं। यहां समूह को संगठित करके अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार द्वारा समूह के द्वारा किए गए कार्य एवं जसप्योर उत्पाद पर चर्चा की गई । सचिव  श्री भीम सिंह ने उत्पादों के मार्केटिंग एवं अन्य सुविधाओं जिससे समूह की महिलाओं और यहां के किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके उस संबंध में सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पोषित मां खुड़िया रानी कृषक उत्पादक संगठन तथा जय जंगल फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के अध्यक्ष एवं निदेशक तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। युवा वैज्ञानिक समर्थ जैन ने बताया कि किस तरह से महुआ उत्पादन के विभिन्न स्वाद जैसे महुआ लड्डू महुआ चाय एवं जशपुर में उत्पादित चाय के द्वारा अन्य 14 प्रकार के स्वादिष्ट चाय तैयार किया जा रहे हैं और जिसकी मांग राज्य भर में एवं राज्य से बाहर भी काफी है उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बिक्री भी की जा रही है।
सचिव श्री भीम सिंह ने मनोरा विकास खंड के ग्राम करड़ेगा एवं छतौरी ग्राम पंचायत में स्थित जनमन कार्यक्रम अंतर्गत निर्मित विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के पीएम जन-मन आवास का भी निरीक्षण किया किया और परिवार चर्चा करके छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा दी जा रही योजनाओं की जानकारी ली।
उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों के विकास के लिए स्वास्थ्य ,आंगनबाड़ी और विशेष कर पहाड़ी कोरवा महिलाओं को स्व सहायता समूह से जोड़ने और आजीविका संवर्धन हेतु विशेष कार्य करने हेतु सभी विभागों को निर्देश दिए।
विकासखंड मनोरा एवं बगीचा में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा  परिवारों हेतु एक नई परियोजना प्रारंभ की जा रही है जिससे अत्यंत गरीब परिवार विशेष कर पहाड़ी कोरवा जनजाति के समेकित विकास के लिए कार्य किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रभु श्री राम कथा में श्रद्धाभाव से शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

     परम पूजनीय संत चिन्मयानंद बापूजी के श्रीमुख से श्रीराम कथा का हो रहा दिव्य एवं भावपूर्ण वाचन रामकथा की अमृतमयी धारा में सराबोर हुआ जनमानस, कथा का रसपान करने उमड़…

    Read more

    दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कुनकुरी में

      जशपुरनगर 06 अप्रैल 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास के निर्देशानुसार दिव्यांगजन प्रमाणीकरण तथा यूडीआईडी शिविर का आयोजन 08 अप्रैल 2026 को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में प्रातः 11.00 बजे किया जा…

    Read more

    NATIONAL

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मेयर मीनल चैबे परेशान मोबाईल से, हमेशा बैटिंग की नीतिश ने, कोई आए जो लड़ाई छुड़वाए-ट्रम्प; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    बिहार में अब IPS अफसरों के काम पर रखी जाएगी नजर, होगी डिजिटल मॉनीटरिंग

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    यूएस-ईरान जंग: 12 घंटे बाद खत्म होने वाला है ट्रंप का अल्टीमेटम, क्या ईरान को ‘नर्क’ बना देगा अमेरिका?

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने