Ro no D15139/23

छापरटोली में सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापना का हुआ भूमि पूजन रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था होगी सुदृढ़, आवागमन बनेगा अधिक सुरक्षित

जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के दूरदर्शी नेतृत्व में प्रदेश में शहरों से लेकर गांवों तक बेहतर आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ-साथ सुदृढ़ विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत अधोसंरचना के विस्तार, नए विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण, विद्युत लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मरों की पर्याप्त उपलब्धता तथा नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में आवश्यकता के अनुरूप नए विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके साथ ही कुनकुरी विकासखंड के हर्राडांड़ में 400 केवी सब-स्टेशन सहित अन्य विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन प्रयासों से जिले में विद्युत आपूर्ति और अधिक सुदृढ़ एवं विश्वसनीय बन रही है।
इसी क्रम में कुनकुरी विकासखंड के ग्राम पंचायत जामचुंवा के छापरटोली में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्वीकृत सोलर हाई मास्ट लाइट के स्थापना कार्य का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सोलर हाई मास्ट लाइट स्थापित होने से छापर टोली सहित आसपास के क्षेत्र में रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था बेहतर होगी। इससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा आधारित यह पहल ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में क्षेत्र में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ गांवों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता सिंह, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, श्री उमेश यादव, श्री विकास नाग, श्री सतकुमार यादव, श्री महेश प्रधान, श्री उमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा और योगगुरु रामदेव बाबा का महिला आयोग अध्यक्ष ममता साहू ने किया स्वागत

    छत्तीसगढ़ आगमन पर योग गुरु स्वामी रामदेव जी एवं सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी का छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन…

    Read more

    ई-रिक्शा ने बदली संगीता की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनी लखपति दीदी

    स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन के अवसर पर संगीता देवी की कहानी बनी ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा जशपुरनगर 16 अगस्त 2026 / स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी का पर्व है,…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!