Ro no D15139/23

कोतबा-बागबहार मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर, अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य करीब 40 करोड़ रुपए की लागत से हो रहा चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, यातायात सुगम बनाए रखने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत जारी

 जशपुरनगर 28 जुलाई 2026/ लोक निर्माण विभाग ने कोतबा-बागबहार मार्ग पर गड्ढों को लेकर प्रकाशित समाचार के संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि इस मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण का कार्य तेजी से प्रगति पर है। लगभग 39.76 करोड़ रुपए की लागत से किए जा रहे इस निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद मार्ग की स्थिति पूरी तरह बेहतर हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार बागबहार-कोतबा मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए शासन द्वारा 39.76 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। निर्माण कार्य के लिए 30 सितंबर 2025 को मेसर्स अभय कंस्ट्रक्शन, जशपुर को कार्यादेश जारी किया गया था तथा कार्य पूर्ण करने के लिए अक्टूबर 2026 तक की समय-सीमा निर्धारित की गई है। विभाग ने बताया कि वर्तमान में निर्माण कार्य निरंतर जारी है। अब तक 10 किलोमीटर लंबाई में सबग्रेड स्तर तक चौड़ीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं बागबहार की ओर से ग्रेन्युलर सब-बेस (जीएसबी) का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें लगभग एक किलोमीटर हिस्से में जीएसबी का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसके अलावा 7 पुलियों का निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है।

लोक निर्माण विभाग ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए मौजूदा सड़क पर बने गड्ढों की अस्थायी मरम्मत एवं भराई लगातार कराई जा रही है। विभाग के अनुसार सड़क की स्थायी समस्या का समाधान नए मार्ग के निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद ही संभव होगा। विभाग ने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान कुछ समय के लिए यातायात में असुविधा होना स्वाभाविक है, फिर भी आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। कार्यपालन अभियंता, लोक निर्माण विभाग, संभाग पत्थलगांव ने बताया कि विभाग निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए सतत प्रयासरत है, ताकि क्षेत्रवासियों को शीघ्र ही बेहतर, सुरक्षित और सुगम सड़क सुविधा उपलब्ध हो सके।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान