Ro no D15139/23

रेवापुर मोड़-पोडिपा मार्ग एवं नाला पुल निर्माण का भूमिपूजन, 5.52 करोड़ की लागत से होंगे विकास कार्य

अंबिकापुर 20 फरवरी 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पोडिपा में रेवापुर मोड़ से पोडिपा पहुंच मार्ग तथा पोडिपा नाला पर पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन समारोह आयोजित किया गया। लगभग 5.52 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस महत्वपूर्ण सड़क एवं पुल निर्माण कार्य का शुभारंभ प्रबोध मिंज, विधायक लुण्ड्रा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में किया गया।

कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग एवं ग्रामीणजनों द्वारा विधायक का माल्यार्पण एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात विधायक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया।

अपने उद्बोधन में विधायक  मिंज ने कहा कि इस सड़क और पुल निर्माण की मांग स्थानीय ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। पूर्व में उन्हें केवल आश्वासन मिलते रहे, लेकिन अब यह मांग पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण से पोडिपा गांव, जो नाले के कारण दो भागों में बंटा हुआ था, अब सुगम आवागमन के माध्यम से एकजुट होगा। यह परियोजना क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और ग्रामीणों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव,  मंडल अध्यक्ष श्री राजू सिंह, सरपंच  देवंती कुजूर,  सोहन बड़ा,  प्रिया पुष्प कुमार, श्रीमती तेरेसा केरकेट्टा, जनपद सदस्य  करिश्मा केरकेट्टा, उप सरपंच श्रीमती बगदली, पूर्व सरपंच श्री कृपा एक्का,  परमेश्वर, बूथ अध्यक्ष  प्रेमचंद सूर्यवंशी,  मुकेश गिरी,  सुरेंद्र विश्वकर्मा, उप सरपंच  श्यामलाल तिग्गा,  संजय सिंह, युवा मोर्चा मंत्री  दारा सिंह,  सत्यनारायण पन्ना सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!