Ro no D15139/23

युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करेगा स्टार्टअप जागरूकता अभियान, 23 से 27 फरवरी तक चार संस्थानों में शिविर

अंबिकापुर 20 फरवरी 2026/ जिले में युवाओं के बीच नवाचार एवं उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, सरगुजा (उद्योग विभाग) द्वारा 23 से 27 फरवरी 2026 तक स्टार्टअप एवं उद्यमिता जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य में नवाचार, स्टार्टअप तथा उद्यमिता संस्कृति को प्रोत्साहित करने और युवाओं को स्वरोजगार की ओर प्रेरित करने के लिए जिले के चार उच्च शिक्षण संस्थानों में यह शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों के माध्यम से युवाओं को स्टार्टअप की अवधारणा, सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहायता, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन संबंधी जानकारी प्रदान की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 23 फरवरी 2026 को शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर, 24 फरवरी 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अंबिकापुर, 26 फरवरी 2026 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर तथा 27 फरवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अंबिकापुर में शिविर आयोजित होंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना, नवाचार की संस्कृति को प्रोत्साहन देना तथा जिले और राज्य में सशक्त स्टार्टअप इकोसिस्टम का निर्माण करना है। इच्छुक विद्यार्थी एवं युवा निर्धारित तिथि एवं स्थान पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंबिकापुर के प्रबंधक श्री अश्विनी शुक्ला (मो. 7828181013) एवं सहायक प्रबंधक श्री संदीप पन्ना (मो. 9993817295) से संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    स्वतंत्रता का अलख जगाने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और युवाओं ने लगाई स्वतंत्रता दौड़

    महापौर श्री रामू रोहरा ने गांधी चौक से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, ‘हर घर तिरंगा’ और ‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ का दिया संदेश, राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ*…

    Read more

    प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग 16 से 20 अगस्त तक

    राजनांदगांव 14 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना अंतर्गत वर्ष 2026-27 में प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए द्वितीय काउंसलिंग 16 अगस्त से 20 अगस्त…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!