Ro no D15139/23

भूपेश, कवासी, लालू का बेटा, ईडी ने सबको लपेटा, सुप्रीम कोर्ट से भूपेश की याचिका वापस, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी…. खरी…..

भूपेशपुत्र,
कवासीपुत्र, की तरह
लालूपुत्र भी लाईन में


भूपेश बघेल ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका के चलते सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। माननीय शीर्ष अदालत ने याचिका को ये कहते हुए लौटा दिया कि प्रार्थी को हाईकोर्ट जाना चाहिये।
जानकार कानूनविदों को कहना है कि इस केस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गयी है।
कुछ दिन पूूर्व लालू यादव ने भी सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी जिसे माननीय न्यायालय ने खारिज कर दिया था।
अब लालू यादव को चारा घोटाले के अलावा एक और मामले में जेल जाना पड़ सकता है।
इस मामले मे लालू के परिवार के और भी सदस्य लपेटे में हैं। जैसे छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने माल कमाया तो अपने बेटे के नाम से बंगला बनवा लिया। जैसा कि आरोप है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराब घोटाले का माल बेटे चैतन्य बघेल को दिया।
ये कोई नयी बात नहीं है। इंसान परिवार के लिये ही जीता है और स्वाभाविक तौर पर अपनी कमाई को बच्चों के नाम पर लगाता है।
वैसे भी इस बेईमान जमाने में परिवार के अलावा किसी के नाम किया तो मौका मिलते ही वो खा जाएगा, संपत्ति हड़प कर लेगा। यानि सारे लोग अपनी कमाई को बच्चों के नाम से इन्वेस्ट करते ही हैं।
बहरहाल लालू यादव ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई कि लॅण्ड फाॅर जाॅब का निचली अदालत में चलने वाला केस बंद किया जाए।
लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कोई आदेश देने से इन्कार कर दिया। और अब ये केस निचली अदालत में चालू है।
क्या है लैण्ड फॉर जॉब
संक्षेप में जान लें कि लैण्ड फाॅर जाॅब क्या है। दरअसल रेल्वे मंत्री रहते हुए लालू यादव ने बहुत से लोगों को नौकरिया दीं और इन नौकरियों के बदले में उनसे जमीन लिखवा लीं।

कई जमीने परिवार के सदस्यों के नाम पर भी रजिस्ट्रियां करवाईं। इस तरह करोड़ों की काली संपत्ति इकट्ठा कर ली।
बाद में ये मामला खुला तो हायतौबा मची।
तो नौकरी के बदले जमीन के मामले में भी लालू यादव के साथ उनके पुत्र-पुत्री भी सजा पा सकते हैं।
लगभग दस साल पहले अदालतों द्वारा आरोपी के साथ परिवार को भी दंडित करने का चलन दिखा था, यह कहकर की काली कमाई करने वाले की कमाई का मजा परिवार ने भी लिया है
लेकिन इन मामलों में तो सीधे-सीधे कमाई का पैसा बच्चों को बांटा गया है।
————————–

जवाहर नागदेव, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, चिन्तक, विश्लेषक
मोबा. 9522170700
‘बिना छेड़छाड़ के लेख का प्रकाशन किया जा सकता है’

  • Related Posts

    हरियाली अमावस्या पर लगाएं ये 5 पेड़-पौधे, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, दूर होंगे ग्रह दोष

    Hariyali Amavasya: सावन माह के कृष्ण पक्ष की  आज 12 अगस्त 2026, बुधवार को है. इसे श्रावणी और हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पौधरोपण करना…

    Read more

    हरियाली तीज पर महिलाएं क्यों झूलती हैं झूला? जानें धार्मिक महत्व

    Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार के दिन मनाई जाएगी. यह पर्व हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सुहागिन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!