Ro no D15139/23

अनियमितता पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन पोहा मिलों के स्टॉक सील

*संयुक्त टीम द्वारा 384 कट्टा अवैध धान जब्त*

रायपुर, 19 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन एवं कस्टम मिलिंग के मामले में गड़बड़ी पर सख्ती बरतते हुए बलौदाबाजार प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में अनियमितता का मामला पकड़ में आने पर तीन पोहा मिलों के स्टॉक को सील किया गया है, वहीं 384 कट्टा अवैध धान जब्त कर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाटापारा क्षेत्र अंतर्गत श्री गणेश बिंद्रा देवी इंडस्ट्रीज, खोखली, एन.के. पोहा मिल्स एवं दीक्षा इंडस्ट्रीज पोहा मिल में संयुक्त टीम द्वारा निरीक्षण दौरान संबंधित मिलों में क्रमशः 638.40 क्विंटल, 63.60 क्विंटल एवं 96.40 क्विंटल धान का अतिरिक्त स्टॉक पाया गया। उक्त अनियमितता पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों मिलों के स्टॉक को सील किया गया।

इसी क्रम में ग्राम रीकोखुर्द में पवनकुमार साहू, पिता गजाधर द्वारा 108 कट्टा धान का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर धान को वाहन सहित ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। तहसील पलारी के ग्राम सुंदरावन में पोखन जायसवाल से 200 कट्टा धान तथा नवागांव खरोरा से 56 कट्टा सरना धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए जब्त किया गया। तहसील लवन अंतर्गत ग्राम बगबुड़ा में विनोद गायकवाड़ द्वारा अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 20 बोरी धान को जब्त कर ग्राम कोटवार के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन का कहना है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अवधि के दौरान अवैध भंडारण, परिवहन एवं अनियमित गतिविधियों कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

  • Related Posts

    शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी

      हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं रायपुर, 17 जून 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं…

    Read more

    चांपा-कोरबा तीसरी रेल लाइन परियोजना से छत्तीसगढ़ के विकास और देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

      *₹755 करोड़ की परियोजना को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति जताया आभार* *डबल इंजन सरकार के प्रयासों से…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत