Ro no D15139/23

कटघोरा एसडीएम द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर की गई बड़ी कार्रवाई कृ एक ट्रैक्टर जप्त, अन्य के खिलाफ होगी सख्त कानूनी कार्यवाही

कोरबा, 18 जनवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY)
एसडीएम कटघोरा श्री तन्मय खन्ना (आईएएस) द्वारा आज जुराली घाट क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन की कार्रवाई के दौरान 6-7 ट्रैक्टरों को मौके पर रेत उत्खनन करते देखा गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम द्वारा तत्काल राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर पहुंचकर जप्ती की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
संयुक्त टीम के पहुंचते ही अधिकांश ट्रैक्टर चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगे। इसके बावजूद एसडीएम श्री खन्ना स्वयं नदी पार कर दूसरे छोर में उत्खनन कर रहे ट्रैक्टर तक पहुंचे और उसे पकड़ने में सफलता हासिल की। उक्त वाहन ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 12 बी यू 6784 मौके पर 1 ट्रिप रेत छोड़कर भाग गया, जिसे जप्त कर थाना कटघोरा में सुपुर्द किया गया। वाहन पर अंकित ’श्री कृष्णा ट्रैक्टर’ से जानकारी लेने पर ज्ञात हुआ कि ट्रैक्टर भरत प्रजापति के स्वामित्व का है।
इसके अतिरिक्त, अन्य ट्रैक्टर चालक भी भागने की कोशिश में अपने मोबाइल फोन मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इन मोबाइल फोन के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है।
एसडीएम ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया है कि संबंधित सभी व्यक्तियों के विरुद्ध नियमों के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी रोक लग सके।

  • Related Posts

    एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

      रायपुर, 6 अप्रैल 2026/मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही सुश्री अमिता श्रीवास को उनके आगामी माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय…

    Read more

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    NATIONAL

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    SIR in Bengal: मालदा हिंसा मामले में एनआइए की जांच तेज, 40 बीएलओ तलब

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    होर्मुज नाकेबंदी के बीच अफ्रीकी देश पहुंची इंडियन नेवी वॉरशिप, बंपर नैचुरल गैस का मालिक; दूर कर सकता है भारत का LPG संकट!

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….