Ro no D15139/23

संभल में अवैध मस्जिद पर चला बुलडोजर, तनाव के बीच पुलिस बल की बड़ी तैनाती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में अवैध मस्जिद पर कार्रवाई की जा रही है. यह कार्रवाई असमोली थाना क्षेत्र के राय बुजुर्ग गांव में की जा रही है. पुलिस प्रशासन का दावा है कि यह कार्रवाई तालाब पर बनी अवैध मस्जिद के खिलाफ की जा रही है. पुलिस प्रशासन ने मस्जिद के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मस्जिद के आस-पास के इलाके को पुलिस छावनी में बदल दिया गया है. कार्रवाई से पहले पुलिस प्रशासन की तरफ से गांव में ऐलान किया गया कि लोग अपने-अपने घर में रहें और बाहर न निकलें.

अवैध मस्जिद पर एक्शन की तैयारी के तहत, मस्जिद के आसपास का इलाका पूरी तरह पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पीएसी जवानों के साथ-साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद है.

चार दिन की मोहलत…

संभल के असमोली में सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई मस्जिद और मैरिज हाल पर बुलडोजर चल रहा है. मस्जिद की इंतजामिया कमेटी ने जिला प्रशासन से मोहलत मांगी है. प्रशासन ने चार दिन की मोहलत दे दी है. चार दिनों में मस्जिद की इंतजामियां कमेटी मस्जिद को खुद ध्वस्त करेगी. प्रशासन ने दावा किया है कि मैरिज हॉल और मस्जिद ग्राम समाज और तालाब की जमीन को कब्जा कर बनाया गया था. मैरिज हॉल को जिला प्रशासन ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. मस्जिद को इंतजामिया कमेटी गिराएगी.

पुलिस प्रशासन की तरफ से गांव में ऐलान किया गया है कि सभी लोग अपने-अपने घर में रहें और घरों से बाहर न निकलें. पुलिस के मुताबिक, प्रशासन ने एक दिन पहले गांव के लोगों के साथ बैठक भी की थी.

  • Related Posts

    आयातुल्लाह अली खामनेई की शहादत के बाद मौलाना जावेद ह़ैदर ज़ैदी का अहम संदेश, ईद मनाने की दी सलाह।

      ईरान के सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई की शहादत ने शिया समुदाय में गहरा शोक पैदा कर दिया है। इस दुखद अवसर पर मौलाना जावेद ह़ैदर ज़ैदी ने…

    Read more

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    Bengal Election: कोलकाता: बंगाल चुनाव से पहले चुनाव आयोग बंगाल के नौकरशाहों को लेकर एक के बाद एक फैसले कर रहा है. बुधवार की देर रात चुनाव आयोग ने इंदिरा मुखर्जी…

    Read more

    NATIONAL

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    बंगाल चुनाव 2026: ममता बनर्जी की महिला ब्रिगेड में टोटो चालक की पत्नी से राष्ट्रपति से सम्मानित किसान तक

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    ईरान का दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट पर हमला; IRGC ने कहा- इंटेलिजेंस मिनिस्टर की मौत का लिया बदला

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    धुरंधर 2, दो आंखें बारा हाथ, खोटे सिक्के, शोले, मोहरा; लोहा लोहे को काटता है, चरित्र निभाया दोहरा, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    पटना के इस इलाके की फोरलेन रोड से बदलेगी तस्वीर, 330.24 करोड़ रुपए किए जायेंगे खर्च

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट

    टीएमसी की लिस्ट में कई दागदार, जेल गये इन विधायकों को नहीं मिला टिकट