Ro no D15139/23

बस्तर के युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आईटीआई में 12 जनवरी को लगेगा मेगा प्लेसमेंट कैंप

निजी कंपनियां देगी 18 हजार का स्टाइपेंड

.  शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बस्तर जिले के तकनीकी रूप से प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रही है। संस्था के प्राचार्य द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सोमवार 12 जनवरी को संस्था परिसर में एक दिवसीय ‘राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्लेसमेंट कैंप’ का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा जिसमें आईटीआई के सभी व्यवसायों से उत्तीर्ण युवा अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए भाग ले सकते हैं।
इस आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य आईटीआई पास कर चुके युवाओं का अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर पंजीयन कराना और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। शिविर में प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए औद्योगिक प्रतिष्ठानों का एस्टेब्लिशमेंट रजिस्ट्रेशन भी मौके पर ही किया जाएगा, जिसके लिए विभिन्न निजी प्रतिष्ठानों के संचालकों और प्रबंधकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।
इस प्लेसमेंट कैंप का मुख्य आकर्षण देश की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी मुंबई द्वारा आयोजित भर्ती प्रक्रिया होगी। इस विशेष ड्राइव में केवल पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। कंपनी द्वारा चयनित युवाओं को पहले दो माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान उन्हें प्रतिमाह 18,000 रुपये का आकर्षक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। संस्था के प्राचार्य ने क्षेत्र के अधिक से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण युवाओं से अपील की है कि वे 12 जनवरी को समय पर उपस्थित होकर इस रोजगार मेले का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त,

    *किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी*   रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

    Read more

    अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित महिमा राजपूत को मुख्यमंत्री ने दी बधाई*   रायपुर, 27 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    अमेरिकी ग्रीन कार्ड हो सकता है महंगा, जानिए भारतीयों पर क्या और कैसा होगा असर?

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    बांग्लादेशियों के लिए भारत के दरवाजे फिर खुले, 28 जून से मिलेगा वीजा

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    पश्चिम बंगाल में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, मौजूदा सत्र में आ सकता है विधेयक

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    गया जी में टला रेल हादसा, ट्रैक पर रखी मिली लोहे की प्लेट, अचानक पहुंची बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस फिर…

    PM MODI ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    PM MODI  ने बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे

    गृह एवं सहकारिता मंत्री  अमित शाह गुजरात में सहकारिता आधारित टैक्सी सेवा “भारत टैक्सी” का शुभारंभ करेंगे