Ro no D15139/23

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी सौगात मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शंखनाद

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ राज्य शासन ने प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को राहत देते हुए मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का औपचारिक शुभारंभ कर दिया है। इस जन-कल्याणकारी योजना का आगाज गुरुवार को  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किया गया। इस योजना का मुख्य ध्येय निम्नदाब श्रेणी के घरेलू, बीपीएल और कृषि उपभोक्ताओं को उनके लंबे समय से लंबित बिजली बिलों के बोझ से मुक्त कर आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस योजना का सबसे व्यापक प्रभाव बस्तर संभाग में देखने को मिलेगा, जहाँ के हजारों परिवारों को दशकों पुराने बकाया बिलों से मुक्ति मिलने वाली है।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी अनुसार बस्तर संभाग के लगभग 17 हजार निष्क्रिय बीपीएल उपभोक्ता, 20 हजार निष्क्रिय घरेलू उपभोक्ता और 8.5 हजार निष्क्रिय कृषि उपभोक्ताओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। इसके साथ ही संभाग के सक्रिय उपभोक्ताओं के लिए भी राहत के द्वार खोल दिए गए हैं, जिससे लगभग 1.67 लाख चालू बीपीएल उपभोक्ता, 92 हजार चालू घरेलू उपभोक्ता और 9.5 हजार चालू कृषि उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले इन उपभोक्ताओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देशों के अनुसार यह योजना आज से प्रभावी होकर 30 जून 2026 तक संचालित रहेगी। योजना के अंतर्गत विशेष रूप से उन निष्क्रिय उपभोक्ताओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है जिनके कनेक्शन 31 मार्च 2023 से पहले के कटे हुए हैं। ऐसे बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को मूल राशि में 75 प्रतिशत और अधिभार (सरचार्ज) में शत-प्रतिशत की भारी छूट दी जा रही है, जबकि सामान्य घरेलू और कृषि उपभोक्ताओं के लिए मूल राशि में 50 प्रतिशत की कटौती के साथ पूरा अधिभार माफ करने का प्रावधान किया गया है। सरकार ने सक्रिय उपभोक्ताओं के प्रति भी उदारता दिखाते हुए यह व्यवस्था की है कि 5 वर्ष से अधिक पुराने बकायेदार बीपीएल परिवारों को मूल राशि में 75 प्रतिशत तक की राहत दी जाएगी।

सक्रिय घरेलू और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए भुगतान के तीन आकर्षक विकल्प प्रस्तुत किए गए हैं। यदि उपभोक्ता अपनी बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करते हैं, तो उन्हें मूल राशि में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट के साथ पूरे अधिभार की माफी का लाभ मिलेगा। जो उपभोक्ता किस्तों का विकल्प चुनना चाहते हैं, उनके लिए तीन और छह किस्तों की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिसमें सबसे बड़ी राहत यह है कि भुगतान की अवधि के दौरान आगामी महीनों में कोई नया अधिभार देय नहीं होगा। योजना का लाभ लेने के इच्छुक पात्र उपभोक्ताओं के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा, जिसके लिए उन्हें अपनी कुल बकाया राशि का न्यूनतम 10 प्रतिशत हिस्सा अग्रिम जमा करना होगा। इस मुहिम को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए विभाग ने मीटर वाचकों को भी प्रोत्साहित किया है, जिन्हें सफल वसूली पर विशेष प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!