Ro no D15139/23

बस्तर जिले की 21 ग्राम पंचायतों में उपचुनाव निर्वाचन आयोग ने जारी किया मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्यक्रम

 

जगदलपुर, 13 मार्च 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग ने बस्तर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रिक्त पड़े पंचायत पदों को भरने के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू कर दिया है। निर्वाचन भवन नवा रायपुर से जारी निर्देशानुसार अब बस्तर जिले की 21 ग्राम पंचायतों में पंच के रिक्त पदों पर उपचुनाव की तैयारियां आरंभ हो गई हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए अवगत कराया गया है कि यह पूरी चुनावी प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 की संदर्भ तिथि के आधार पर तैयार की जाने वाली नई फोटोयुक्त मतदाता सूची पर आधारित होगी। प्रशासनिक स्तर पर इस कार्य को दो चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण की शुरुआत 23 मार्च 2026 से होगी, जिसमें रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की नियुक्ति और कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। इसके पश्चात विधानसभा की मौजूदा मतदाता सूची से वार्डवार डेटा पृथक कर सॉफ्टवेयर के माध्यम से त्रुटिहीन सूची तैयार की जाएगी। इस प्रारंभिक तैयारी के बाद 13 अप्रैल 2026 को मतदाता सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा, जिसके साथ ही दावा-आपत्ति का दौर शुरू होगा। स्थानीय नागरिक 20 अप्रैल की दोपहर 3 बजे तक अपने नाम जुड़वाने, कटवाने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकेंगे।

निर्वाचन आयोग द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार जिले के छह विकासखंड जगदलपुर, बस्तर, बकावण्ड, लोहण्डीगुड़ा, तोकापाल और दरभा में कुल 22 पंच पदों के लिए मतदान होना है। सबसे अधिक रिक्तियां बकावण्ड जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों जैसे करीतगांव, जैबेल और सोनपुर में देखी गई हैं, जहाँ कुल 9 पदों पर चुनाव होने हैं। वहीं बस्तर जनपद की नवा रतेंगा, सुधापाल और गुरिया जैसी पंचायतों में भी 6 रिक्त स्थानों को भरने की तैयारी है। पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सचिव श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने निर्देश दिए हैं कि दावा-आपत्तियों का निराकरण 27 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से कर लिया जाए। इसके बाद 05 मई 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा, जो आगामी उपचुनाव के लिए आधार बनेगी। वर्तमान में जिला प्रशासन और निर्वाचन शाखा इन रिक्त पदों पर सुचारू मतदान संपन्न कराने के लिए जमीनी स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, ताकि ग्रामीण लोकतंत्र की इन बुनियादी इकाइयों में जन प्रतिनिधियों की कमी को दूर किया जा सके।

  • Related Posts

    रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

    *विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान*   रायपुर, 14 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है दूसरे के जीवन की रक्षा करना…

    Read more

    सिंधी अकादमी की अध्यक्ष सुषमा जेठानी ने मंत्री राजेश अग्रवाल से की सौजन्य मुलाकात

    सिंधी संस्कृति के संरक्षण और युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने पर हुई चर्चा*   रायपुर, 14 जून 2026/ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल से शनिवार को रायपुर…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर