Ro no D15139/23

किसानों के हित में बड़ी राहत: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ 2026 के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ी

अब 14 अगस्त 2026 तक करा सकेंगे फसल बीमा, अधिक से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

 

धमतरी, 2 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत खरीफ 2026 मौसम के लिए किसानों को बड़ी राहत मिली है। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ शासन के प्रस्ताव को मंजूरी देते हुए राज्य में किसानों के पंजीयन तथा प्रीमियम जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 14 अगस्त 2026 कर दी है।

 

भारत सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह विस्तार राज्य शासन के अनुरोध पर किया गया है। राज्य सरकार ने बताया था कि अधिसूचना जारी होने में विलंब तथा मैदानी स्तर पर विभिन्न परिचालन संबंधी चुनौतियों के कारण किसानों का अपेक्षित पंजीयन नहीं हो सका था। इन परिस्थितियों को देखते हुए राज्य शासन ने कट-ऑफ तिथि बढ़ाने का अनुरोध किया था।

 

भारत सरकार ने योजना के प्रावधानों के अनुरूप प्रस्ताव का परीक्षण किया। साथ ही योजना का संचालन कर रही बीमा कंपनियों—Agriculture Insurance Company of India Limited, HDFC ERGO General Insurance Company Limited तथा Bajaj Allianz General Insurance Company Limited—द्वारा भी समय-सीमा बढ़ाने पर सहमति प्रदान की गई। इसके बाद किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया।

 

जारी आदेश के अनुसार राज्य के सभी अधिसूचित जिलों एवं अधिसूचित फसलों के लिए ऋणी तथा गैर-ऋणी दोनों श्रेणी के किसान अब 14 अगस्त 2026 तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत पंजीयन करा सकेंगे तथा प्रीमियम जमा कर सकेंगे। विस्तारित अवधि में किए गए सभी वैध पंजीयनों पर भारत सरकार की प्रीमियम अनुदान (सब्सिडी) की हिस्सेदारी भी पूर्ववत देय होगी।

 

भारत सरकार ने राज्य शासन को यह भी निर्देश दिए हैं कि विस्तारित अवधि के दौरान योजना के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार के नैतिक जोखिम (Moral Hazard) एवं जोखिम के पक्षपातपूर्ण चयन (Anti-selection) की संभावना को समाप्त करने के लिए योजना के परिचालन दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही सभी पंजीयन एजेंसियों एवं संबंधित माध्यमों को आवश्यक निर्देश जारी कर अधिक से अधिक पात्र किसानों को योजना से जोड़ने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया है।

 

इस निर्णय से राज्य के हजारों किसानों को राहत मिलेगी तथा वे समय पर अपनी खरीफ फसलों का बीमा कर प्राकृतिक आपदाओं एवं अन्य जोखिमों से आर्थिक सुरक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

// पाराशर/:

  • Related Posts

    उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    *मुख्यमंत्री श्री साय आईबीसी24 ‘स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप 2026’ कार्यक्रम में हुए शामिल*   *प्रदेश के सभी संभागों की टॉपर बेटियों को किया सम्मानित, प्रदान की स्कॉलरशिप*   *शिक्षा विकास का…

    Read more

    प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुकुलदैहान में सुरक्षा चक्र के तहत नि:शुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का हुआ आयोजन

    शिविर में 49 ग्रामीणों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण*   राजनांदगांव 19 अगस्त 2026। जिला प्रशासन राजनांदगांव एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नवा रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में राजनांदगांव विकासख्ंाड के…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ