Ro no D15139/23

बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत : “समाधान योजना 2026” लागू

बकाया बिजली बिलों के निराकरण हेतु सरचार्ज में विशेष छूट

अम्बिकापुर 07 मार्च 2026/(IMNB NEWS AGENCY) बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा “समाधान योजना 2026” लागू की गई है। इस योजना के माध्यम से लंबे समय से बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं को सरचार्ज में विशेष छूट प्रदान कर बकाया राशि के निराकरण का अवसर दिया जा रहा है।

आदेशानुसार योजना का लाभ उन उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनके विद्युत देयक 31 मार्च 2023 तक बकाया हैं। योजना के तहत यदि उपभोक्ता निर्धारित अवधि में बकाया मूल राशि का भुगतान करते हैं तो उन पर लगाए गए अधिभार (सरचार्ज) में छूट प्रदान की जाएगी। इससे बड़ी संख्या में घरेलू एवं अन्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी।

विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बकाया राशि से राहत दिलाना तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करना है। इसके लिए उपभोक्ता नजदीकी विद्युत कार्यालय में संपर्क कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कंपनी द्वारा सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समयावधि में योजना का लाभ लेते हुए अपने बकाया बिजली बिलों का भुगतान करें, जिससे सरचार्ज में छूट का लाभ मिल सके और विद्युत सेवा सुचारू रूप से संचालित हो सके।

  • Related Posts

    युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्रवाल टी-20 का भव्य समापन

    *युवा शक्ति को आगे बढ़ाना ही विकसित छत्तीसगढ़ की असली दिशा है : मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बिलासपुर…

    Read more

    बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भरी पहली नाइट फ्लाइट

    रायपुर 29 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलासपुर के बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से आज रात्रि उड़ान सेवा की ऐतिहासिक शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नाइट ऑपरेशन्स…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले